​बच्‍चों की हाइट बढ़ाने के तरीके Ways to increase the height of children

Image
बच्चों की हाइट नहीं बढ़ने के कारण / बच्चों की हाइट बढ़ाने के नेचुरल तरीके Reasons for children not growing in height / Natural ways to increase children's height लड़के और लड़कियों की लंबाई किस उम्र तक बढ़ती है? Till what age do boys and girls grow in height? आज के समय में हर कोई अच्छी हाइट पाना चाहता है, क्योंकि लंबाई न केवल व्यक्तित्व को आकर्षक बनाती है, बल्कि आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है। यहां जानिए, लड़के और लड़कियों की लंबाई कब तक बढ़ती है? जन्म के बाद बच्चों के सही विकास की जिम्मेदारी माता-पिता की होती है। किसी भी बच्चे की शारीरिक संरचना कैसे होगी यह पूरी तरह से माता-पिता पर निर्भर करता है। अक्‍सर पेरेंट्स शिकायत करते हैं कि उनके बच्‍चे की हाइट नहीं बढ़ रही है या अपने साथ के बच्‍चों के मुकाबले उनके बच्‍चे की हाइट कम है। आजकल तो बच्‍चों की हाइट न बढ़नी या कम बढ़ने की प्रॉब्‍लम ज्‍यादा देखी जा रही है। कम हाइट होने की वजह से बच्‍चों के आत्‍मविश्‍वास में कमी आती है और वो लोगों के सामने जाने से भी कतराने लगते हैं। बच्‍चों के सही मानसिक विकास के लिए उचित शारीरिक विकास होना भी जरूरी ह...

सेक्स करने के बाद पेनिस पर क्यों हो जाते हैं लाल धब्बे ? Why do red spots appear on the penis after sex?

सेक्स करने के बाद पेनिस पर क्यों हो जाते हैं लाल धब्बे ? Why do red spots appear on the penis after sex?

हैलो फ्रेंड्स!

मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन }

मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें।

अगर आपके पेनिस पर भी सेक्स करने के बाद जलन और लाल धब्बे या दाने निकल जाते हैं तो जानिए आखिर क्या है इसकी वजह?

एक पुरुष का सवाल हैं

Questions: मैं एक 30 साल का पुरुष हूँ, हाल ही में मैंने अपने पार्टनर के साथ सेक्स किया। सेक्स करने के बाद मेरे पेनिस पर लाल धब्बे और रैशेज पड़ गये। जबकि यह मेरा पहला सेक्स नहीं था बल्कि मैं इससे पहले भी कई बार सेक्स कर चुका हूँ। आखिर ऐसा क्यों हुआ? क्या मुझे डॉक्टर के पास जाना चाहिये?

Answers: लिंग के ऊपर लाल धब्बे या रैशेज होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे कि इन्फेक्शन या लुब्रिकेंट की कमी, डायबिटीज या जननांगो वाले जूं के काटने से भी ऐसा हो सकता है। इसलिए ज़रूरी है कि इसे पूरी तरह ठीक करने के लिए जल्द से जल्द डॉक्टर की सलाह लें। कुछ मामलों में डॉक्टर देखते ही समझ जाते हैं कि ये किस वजह से हुआ है वहीँ कुछ मामलों में इसकी वजह जानने के लिए कई टेस्ट करवाने पड़ते हैं। पेनिस पर लाल धब्बे पड़ने के कुछ मुख्य कारण:

इन्फेक्शन :- कई बार ये ऐसे लोगों के साथ सेक्स करने की वजह से होते हैं जिन्हें पहले से ही सेक्स से जुड़ी कई बीमारी हो। इनमे से कुछ ये हैं:

ट्राईकोमोनैल्स वैजाइनालिस :- इसके कारण भी पेनिस पर रेड स्पॉट हो जाते हैं जो डॉक्टर द्वारा किये शारीरिक जांच में आसानी से समझ में आ जाता है

सिफिल्स :- इसमें लिंग के ऊपर छोटे छोटे दाने जैसे निकल जाते हैं। यह तब होता है जब आप इसी रोग से पीड़ित लड़की के साथ सेक्स करते हैं।

हर्प्स :- यह हर्प्स सिम्पलेक्स वायरस के कारण होता है जिसमें जननांगो के आस पास वाले हिस्सों में भी लाल दाग हो जाते हैं।

चिकनाई की कमी :- अगर आपको ऊपर बताये हुए किसी भी तरह का कोई इन्फेक्शन नहीं है तो हो सकता है कि सेक्स करते समय चिकनाई की कमी के कारण आपको ऐसी समस्या हुई हो। ऐसा तभी होता है जब आप दोनों बहुत जल्दबाजी में सेक्स कर रहे हों या लड़की पूरी तरह से सेक्स के लिए तैयार न हो। जिस कारण से सेक्स करते समय चिकनाई कम रह जाती है और पेनिस के ऊपर लाल दाग हो जाते हैं। बिना लुब्रिकेंट के सेक्स करने में लड़कियों को लड़कों से ज्यादा दर्द होता है।

एलर्जी :- कुछ मामलों में किसी एलर्जी की वजह से भी पेनिस पर लाल दाग और जलन होने लगती है। यह एलर्जी महिला पार्टनर के निकले स्त्राव से या फिर जननांगो वाले जूं के काटने के कारण भी हो सकती है। किसी किसी को लेटेक्स कंडोम के कारण भी ऐसी एलर्जी हो जाती है।

डायबिटीज :- कुछ मामलों में शरीर में ब्लड ग्लूकोज की मात्रा ज्यादा होने के कारण भी पेनिस के ऊपर लाल धब्बे पड़ जाते हैं। अगर सेक्स के बाद आपको पेनिस में जलन महसूस हो फिर लाल धब्बे पड़ने लगें जो कि दवाइयां या क्रीम लगाने के बाद भी ठीक न हो तो यह साफ़ तौर पर बैलेनेटिस का लक्षण है। जल्द से जल्द अपना ग्लूकोज लेवल चेक करवाएं।

परामर्श :-

पहली बार शारीरिक सम्बन्ध बनाने मे असहज हो सकता है, लेकिन यह कभी दर्दनाक नहीं होता है। अगर आपको अचानक सेक्स करने से पहले, सेक्स के दौरान या सेक्स के बाद योनि में दर्द होता है तो बिना देरी किए आपको गायनेकोलॉजिस्ट से संपर्क कराना चाहिए। क्योंकि आपके प्रॉब्लम की रोकथाम शुरूआती स्टेज में हि की जा सकती है।

अगर आपको शारीरिक सम्बन्ध बनाने के दौरान किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए।

शारीरिक सम्बन्ध बनाने के बाद कोई भी परेशानी हो रहा है तो कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें

अगर शारीरिक सम्बन्ध बनाने के दौरान या बाद में महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई भी शारीरिक समस्या हो रही है; तो तुरंत डॉक्टर से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।

शारीरिक सम्बन्ध बनाते समय कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले |

शारीरिक सम्बन्ध आपसी मर्ज़ी से बनाने वाला, एक खूबसूरत रिश्ता होता है, जिसमे सभी काम एक दूसरे कि मर्ज़ी से ही होने चाहिए। और हाँ, सेक्स को कभी भी प्यार के ऊपर तरजीह न दें। अगर आप सेक्स कि वजह से, अपने लाइफ पार्टनर, या अपनी गर्लफ्रेंड, या अपने बॉयफ्रेंड को धोखा देते हैं, तो आपको कभी शांति नहीं मिलेगी, और आपको कभी न कभी इसका भुगतान ज़रूर करना पड़ेगा।

अगर लड़कियों या महिलाओं को हर बार सेक्स करते समय खून बहाना या बहुत ज्यादा दर्द होना जारी रहता हैं, तो आपको डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए।

अगर लड़कियों को या महिलाओं को ज्यादा तकलीफ़ होती है तो अपने पुरुष पार्टनर को बोल सकती हैं रुकना हैं या धीरे-धीरे करना हैं और अपनी तकलीफ़ या परेशानी के बारे में बता सकती है। और पुरुषों का भी फर्ज़ है। की अपने महिला पार्टनर का केयर करें। अपने लाइफ पार्टनर की केयर करने से आप दोनों पति पत्नी, लाइफ पार्टनर, प्रेमी जोड़ों में प्यार, रोमांस, रोमांटिक बॉन्डिंग को बेहतर बनाने में बहुत ज्यदा फायदेमंद होता है।

यह एक सामान्य जानकारी है अगर आप किसी भी बीमारी से ग्रसित हैं या कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए

Comments

Popular posts from this blog

किशोरावस्था क्या है? What is adolescence?

प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (PMS) कारण लक्षण इलाज। Premenstrual syndrome (PMS) causes, symptoms, and treatment

First pireod पहला पीरियड कैसा होता है: सभी संकेत