कमजोर दिल वालों के शरीर में दिखते हैं ये लक्षण These symptoms are seen in the body of people with weak heart

Image
  कमजोर दिल वालों के शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, गलती से भी न करें नजरअंदाज These symptoms are seen in the body of people with weak heart, do not ignore them even by mistake. हार्ट कमजोर होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण महसूस हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में दुनियाभर में हार्ट रोगियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आज के समय में 30 से 40 साल के लोगों की भी हार्ट अटैक से मौत हो रही है। इसका कारण खराब खानपान, लाइफस्टाइल बेहतर न होना, स्ट्रेस में रहना इत्यादि है। इसके अलावा हार्ट डिजीज के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हार्ट कमजोर होने के लक्षण हमारे शरीर में पहले से ही नजर लाने लगते हैं। अगर आप इन लक्षणों पर समय पर ध्यान देंगे, तो काफी हद तक हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर जैसी परेशानियों को रोका जा सकता है। आइए जानते हैं कमजोर दिल होने के क्या लक्षण हैं? हैलो फ्रेंड्स! मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन } मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा ल...

ब्रा पहनने से होने वाले फायदों और नुकसान के बारे में / The advantages and disadvantages of wearing a bra

ब्रा पहनने से होने वाले फायदों और नुकसान के बारे में The advantages and disadvantages of wearing a bra

ब्रा आमतौर पर लड़कियों और महिलाओं द्वारा पहने जाने वाला अंडरगारमेंट है। यह मुख्य रूप से स्तन के ऊतकों को सहारा देने के उद्देश्य से पहना जाता है ताकि उनमें ढीलापन न हों। ब्रा पहनने के अपने फायदे हैं, लेकिन उसके लिए सही साइज की ब्रा पहनना बहुत महत्वपूर्ण है। हालांकि, इस विषय पर हाल के कुछ अध्ययनों में ब्रा पहनने से जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्यों पर प्रकाश डाला गया है। जिनके बारे में इस लेख में चर्चा की गयी है।

हैलो फ्रेंड्स!

मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन }

मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें। तो अगर आपको मेरा लेख ( आर्टिकल ) अच्छा लगे तो फॉलो जरूर करें।

आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि।

स्तनों को सपोर्ट प्रदान करना providing support to the breasts

महिलाओं के स्तन वसायुक्त ऊतकों से बने होते हैं। इनमें मांसपेशियां नहीं होती हैं। इसलिए ब्रा को पहनने से स्तनों को सपोर्ट मिलता है और वह नीचे की ओर अनावश्यक लटकते नहीं हैं। स्तनों की त्वचा में नीचे की ओर खिंचाव होने से यह ढीले हो जाते हैं। त्वचा के इस खिचाव से बचने के लिए आपको नियमित ब्रा पहननी चाहिए।

आकर्षक दिखना looking attractive

स्तनों का सही आकार आपको आकर्षक बनाता है। इससे महिला का पूरा शरीर आकर्षक दिखाई देता है। ब्रा पहनने से महिलाओं के स्तनों के आकार में बदलाव होता है। वह पहले की अपेक्षा अधिक आकर्षक और सुडौल लगते हैं। इसके अलावा सही आकार की ब्रा पहनने से महिलाएं स्तनों के कम आकार होने पर भी उभार ला सकती है।

आराम पाने के लिए जरूरी necessary to get rest

सही आकार की ब्रा पहनने से महिलाओं को काफी आराम मिलता है। इसके साथ ही यह आपके पसीने को भी सोखने में मदद करती है। कई बार पसीने के कारण महिलाओं को काफी असुविधा होती है। जबकि पसीने के कारण स्तनों में संक्रमण होने की संभावनाएं भी बढ़ जाती है। एक्सरसाइज और अधिक परिश्रम के दौरान आरामदायक ब्रा का ही चयन करना चाहिए, ताकि आपको किसी तरह की असहजता महसूस न हो।

महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है Increases women's confidence

कई महिलाएं इस बात को मानती है कि वे ब्रा पहनने के बाद खुद में ज्यादा आत्मविश्वास महसूस करती हैं। कई तरह के अध्ययन भी इस बात को साबित करते हैं। इसलिए ऐसी महिलाओं के लिए ब्रा पहनना जरूरी होता है।

ब्रा पहनने के नुकसान Disadvantages of wearing a bra

समय-समय पर आपके शरीर में होने वाले बदलाव के कारण आपके स्तनों के आकार में भी परिवर्तन होता रहता है। इसलिए एक ही साइज की ब्रा को पहनने से आपको कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है, जैसे:

ब्रा से गर्दन, कंधें और पीठ में दर्द Bras can cause neck, shoulder, and back pain

यदि आप गलत साइज की ब्रा पहनती हैं, तो यह आपको आराम देने की बजाय आपकी परेशानी का कारण बन सकती है। टाइट ब्रा पहनने से कई बार महिलाओं की गर्दन, कंधे और पीठ में दर्द होने लगता है।

सांस लेने में परेशानी respiratory distress

सही ब्रा न पहनना या टाइट ब्रा पहनने से महिलाओं की हड्डियों और मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है। इतना ही नहीं इससे सांस लेने में भी मुश्किल होती है।

त्वचा पर रैशेज होना Skin rashes

कई बार टाइट ब्रा पहने से आपके कंधों पर इसकी रगड़ से रैशेज हो जाते हैं। रैशेज के कारण महिलाओं के कंधों पर जलन होने लगती है।

परामर्श Consultation

अगर लड़कियों और महिलाओं के स्तनों में किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए।और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए

कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई भी शारीरिक समस्या हो रही है; तो तुरंत स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।

स्तनों में कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले।

यह एक सामान्य जानकारी है अगर लड़कियों और महिलाओं के स्तनों { ब्रेस्ट } से जुड़ी किसी भी तरह का कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए

Comments

Popular posts from this blog

किशोरावस्था क्या है? What is adolescence?

अपने प्यार को मजबूत बनाने के लिए: कुछ तरीके

लड़की के पीरियड्स क्या होते हैं ?