कामुक स्तनपान से क्या सेक्स की इच्छा प्रबल होती है? जानें इसके कारण Does sensual breastfeeding increase sexual desire? Learn why.
- Get link
- X
- Other Apps
कामुक स्तनपान से क्या सेक्स की इच्छा प्रबल होती है? जानें इसके कारण Does sensual breastfeeding increase sexual desire? Learn why.
कई ऐसे अंग होते हैं जो शारीरिक सम्बन्ध बनाने के दौरान यौन इच्छा को बढ़ाते हैं। महिलाओं के स्तन भी इस क्रिया में अहम भूमिका निभाते हैं। कई पुरुषों का मानना है कि शारीरिक सम्बन्ध बनाने के दौरान ब्रेस्ट सकिंग से एक्साइटमेंट होने के साथ ही महिलाओं को शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए तैयार करने में भी मदद मिलती है।
ब्रेस्ट, महिलाओं के शरीर का एक सेंसटिव पार्ट है। वहीं, अगर कोई महिला अपने बच्चे को स्तनपान कराती है तो उसका पार्टनर भी ब्रेस्ट मिल्क पीने की इच्छा जाहिर करता है। इसे लैक्टोफिलिया, इरोटिक लैक्टेशन या कामुक स्तनपान कहते हैं। वहीं, दूसरी तरफ कई पुरुषों का मानना है कि कामुक स्तनपान करने से सेक्स में एक्साइटमेंट आती है।
हैलो फ्रेंड्स!
मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन }
मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें। तो अगर आपको मेरा लेख ( आर्टिकल ) अच्छा लगे तो फॉलो जरूर करें।
आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि।
कामुक स्तनपान या इरोटिक लैक्टेशन क्या है? What is erotic breastfeeding or erotic lactation?
ब्रेस्ट सकिंग सम्बन्ध बनाने की एक नॉर्मल प्रक्रिया है, लेकिन जब किसी महिला के स्तनों से दूध निकलता है, उस समय पार्टनर सेक्स के दौरान महिला का स्तनपान करता है, तो उसे इरोटिक लैक्टेशन कहते हैं।
इरोटिक लैक्टेशन एक नॉर्मल क्रिया है। अक्सर देखा जाता है कि कुछ पुरुषों में अपनी पार्टनर का ब्रेस्ट मिल्क टेस्ट करने की इच्छा होती है। ऐसे में शारीरिक सम्बन्ध बनाने के दौरान पुरुष पार्टनर इरोटिक लैक्टेशन करते हैं। इस स्थिति में महिला को इस बात का ध्यान देना चाहिए कि वह बच्चे को भर पेट ब्रेस्टफीडिंग करा दे और इसके बाद अपने पार्टनर के साथ वक्त गुजारे।
इरोटिक लैक्टेशन कितना सामान्य है?
इरोटिक लैक्टेशन करना एक सामान्य प्रक्रिया है।
पुरुष कामुक स्तनपान क्यों करना चाहते हैं?
शारीरिक सम्बन्ध में ब्रेस्ट एक अहम भूमिका निभाते हैं लेकिन कामुक लैक्टेशन की इच्छा सभी पुरुषों की नहीं होती है। कुछ पुरुष सिर्फ ब्रेस्ट सकिंग करना चाहते हैं।
हालांकि, कुछ पुरुष ऐसे भी होते हैं, जो ब्रेस्ट मिल्क को टेस्ट करने के लिए इच्छुक होते हैं। इरोटिक लैक्टेशन के पीछे अन्य कई कारण भी हैं :
फैंटेसी को पूरा करने के लिए To fulfill the fantasy
कई बार पुरुष पॉर्नोग्राफी पर एडल्ट ब्रेस्टफीडिंग के वीडियो देख कर एक्साइटेड होते हैं। इसके बाद वह इस चीज को अपनी पार्टनर के साथ ट्राई करना चाहते हैं। अपनी सेक्सुअल फैंटेसी को पूरा करने के लिए अपनी पार्टनर के साथ कामुक लैक्टेशन करते हैं।
ब्रेस्ट मिल्क को टेस्ट करने की इच्छा होना Desire to taste breast milk
कुछ पुरुषों की जिज्ञासा होती है कि वे अपनी महिला पार्टनर के ब्रेस्ट मिल्क को टेस्ट करें और जानें कि उसका स्वाद कैसा होता है। हालांकि, ब्रेस्ट मिल्क का स्वाद क्रीमी और मीठा होता है और पुरुषों को ब्रेस्ट मिल्क का स्वाद पसंद आता है।
कुछ महिलाएं पुरुषों को कामुक स्तनपान क्यों कराती हैं? Why do some women find breastfeeding erotic for men?
इस तरह के स्तनपान की इच्छा सिर्फ पुरुषों को ही नहीं होती है बल्कि महिलाएं भी ऐसी चाह रखती हैं। फीमेल पार्टनर के साथ कामुक स्तनपान की इच्छा पुरुषों को तो होती ही है लेकिन कुछ महिलाओं को भी कामुक स्तनपान कराने की इच्छा होती है। इसलिए वे बेबी के पहले और बेबी के बाद पार्टनर द्वारा ब्रेस्ट सकिंग करना पसंद करती हैं। महिलाओं द्वारा कामुक स्तनपान कराने के कई कारण हैं :
ब्रेस्ट से मिल्क को पूरी तरह निकालने के लिए To completely remove milk from the breast
पुरुष पार्टनर बच्चे की तुलना में अच्छे से ब्रेस्ट सकिंग कर सकते हैं। कई महिलाओं को मिल्क डक्ट और ब्रेस्ट एन्ग्रॉजमेंट की समस्या होती है। उनके लिए पार्टनर द्वारा ब्रेस्ट सकिंग राहत दिलाने वाली चीज साबित हो सकती है। इसलिए यदि आपको ऐसा लगता है कि ब्रेस्ट से मिल्क पूरी तरह से निकल नहीं पा रहा है तो आप कामुक स्तनपान के द्वारा मिल्क को ब्रेस्ट से पूरी तरह से निकाल सकती हैं।
दोनों स्तनों में बराबर दूध बनाने में मिलती है मदद Helps in producing equal milk in both breasts
कुछ महिलाओं के दोनों स्तनों में बराबर मात्रा में दूध नहीं बन पाता है, इससे उन्हें परेशानी होती है। ऐसे में अगर पार्टनर इरोटिक लैक्टेशन करे तो महिला के दोनों स्तनों में समान मात्रा में दूध बनने लग सकता है। वहीं, अगर दूध कम बनने में समस्या होती है तो कामुक स्तनपान से ब्रेस्ट मिल्क बनने में भी मदद मिलती है।
सेक्स की इच्छा को तीव्र करता है Increases sexual desire
कुछ महिलाओं के निप्पल बहुत ज्यादा सेंसिटिव होते हैं। ऐसे में जब पुरुष ब्रेस्ट सकिंग करता है तो महिलाओं में सेक्स के लिए इच्छा तीव्र होती है। साथ ही शारीरिक सम्बन्ध को दोनों पार्टनर अच्छे से एंजॉय कर पाते हैं।
पुरुषों को करता है उत्तेजित It excites men
कुछ पुरुष कामुक स्तनपान से उत्तेजित होते हैं और महिलाएं भी फोरप्ले के लिए इस क्रिया को आजमा सकती हैं। हर पुरुष को अपनी फीमेल पार्टनर के ब्रेस्ट मिल्क को पीने की इच्छा होती है और यह पुरुषों को टर्न ऑन करने का भी काम करता है।
कब कामुक स्तनपान नहीं करना चाहिए? When should erotic breastfeeding not be done?
महिला की इच्छा ना होने पर कामुक स्तनपान ना करें। हो सकता है कि महिला को ये असहज लग रहा हो, इसलिए इरोटिक लैक्टेशन ना करें।
बच्चे को स्तनपान कराने में कई बार सोर निप्पल हो जाते हैं। ऐसे में अगर मेल पार्टनर भी इरोटिक लैक्टेशन करेगा तो महिला के निप्पल कुछ ज्यादा ही चोटिल हो जाएंगे। इसके अलावा ब्रेस्ट इंफेक्शन होने का भी खतरा बढ़ सकता है।
यदि महिला को एचआईवी है तो कामुक स्तनपान करना जोखिम भरा हो सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि ब्रेस्ट मिल्क के द्वारा एचआईवी पुरुष के शरीर में जा सकता है। इसके अलावा अगर महिला किसी संक्रामक रोग से ग्रसित है तो भी पुरुष को कामुक स्तनपान नहीं करना चाहिए।
अगर महिला प्रेग्नेंट है और उसका पहले भी मिसकैरिज हो चुका है, या प्रीटर्म लेबर हो चुका है तो ऐसे में पुरुष पार्टनर के कामुक स्तनपान करने पर ब्रेस्ट और निप्पल उत्तेजित हो सकते हैं, इससे महिला को लेबर शुरू हो सकता है। साथ ही प्रेग्नेंसी में हाई रिस्क भी हो सकता है।
परामर्श :- Consultation
अगर लड़कियों और महिलाओं के स्तनों में किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए।और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए
कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई भी शारीरिक समस्या हो रही है; तो तुरंत स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।
स्तनों में कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले।
यह एक सामान्य जानकारी है अगर लड़कियों और महिलाओं के स्तनों { ब्रेस्ट } से जुड़ी किसी भी तरह का कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment