नसों में कमजोरी के लक्षण Symptoms of nerve weakness

Image
नसों में कमजोरी आने पर दिख सकते हैं ये लक्षण These symptoms can be seen when there is weakness in the nerves नर्वस सिस्टम हमारे शरीर का कमांड सेंटर होता है। यह मस्तिष्क और शरीर के सभी अंगों तक जरूरी जानकारी पहुंचाने के लिए कोशिकाओं का इस्तेमाल करता है। साथ ही नसों का काम पूरे शरीर में रक्त प्रवाह करने का होता है। ऐसे में जब नसों में कोई दिक्कत आती है या फिर नसें कमजोर होती हैं, तो व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। संक्रमण, स्ट्रोक, डायबिटीज, गठिया और ट्यूमर नसों की कमजोरी के मुख्य कारण हो सकते हैं। इस स्थिति में आपको सिरदर्द और मासंपेशियों में दर्द महसूस हो सकता है। इसके अलावा भी आपको नसों में कमजोरी के कुछ लक्षण महसूस हो सकते हैं। आइए, नसों की कमजोरी के क्या लक्षण है? नसें कमजोर होने के क्या लक्षण है? या फिर नसों में कमजोरी आने के लक्षण क्या होते हैं? जानते हैं- हैलो फ्रेंड्स! मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन } मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा ...

खड़े होकर पानी पीने के फायदे और नुकसान Advantages and disadvantages of drinking water while standing

खड़े-खड़े पानी पीने की आदत है तो शरीर को घेर सकती हैं बीमारियां, जानें खड़े होकर पानी पीने के नुकसान

खड़े-खड़े पानी पीने की आदत है तो शरीर को घेर सकती हैं बीमारियां, जानें खड़े होकर पानी पीने के नुकसान

पानी पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसके लिए भी शरीर की सही पोजीशन होना जरूरी है। जानें खड़े-खड़े पानी पीने से सेहत को मिले वाले नुकसान।

हैलो फ्रेंड्स!

मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन }

मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें। तो अगर आपको मेरा लेख ( आर्टिकल ) अच्छा लगे तो फॉलो जरूर करें।

आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि।

खड़े होकर पानी पीने की आदत

पानी हमारे शरीर के लिए बहुत ज्यादा जरूरी होता है और इसके बिना शरीर के लगभग सारे फंक्शन काम करना बंद कर देते हैं। खासतौर पर गर्मियों के दिनों में हमें बहुत ज्यादा प्यास लगती है और हम बार-बार पानी मांगते हैं। गर्मियों के दिनों में हर 10 से 15 मिनट में हमें प्यास लगने लगती है और थोड़ी सी प्यास महसूस होते ही हम फ्रिज के पास पहुंच जाते हैं। पानी शरीर को जितना फायदा देता है, उसे सही तरीके से न पीना उतना ही नुकसान दे सकता है। खासतौर पर गर्मियों में देखा गया है कि ज्यादातर लोग खड़े-खड़े ही पानी पीते हैं

किडनी के रोग :- यदि आपको पहले से ही किडनी से जुड़ी किसी प्रकार की कोई समस्या है, तो आपको खड़े होकर पानी न पीने की सलाह दी जाती है। खड़े होकर पानी पीना आपकी किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है और इसलिए आराम से बैठकर धीरे-धीरे पीनी पीना चाहिए।

जोड़ों को नुकसान :- कुछ अध्ययनों में यह पाया गया है कि जो लोग खड़े होकर पानी पीते हैं, उनके जोड़ों को नुकसान पहुंचता है और अर्थराइटिस के लक्षण पैदा हो जाते हैं। मेडिकल साइंस के अनुसार खड़े होने के दौरान नसों में तनाव रहता है और इस दौरान पानी पीने से शरीर में फ्लूइड बैलेंस प्रभावित होता है, जिस कारण से जोड़ों में दर्द रहने लगता है।

फेफड़ों को नुकसान :- यदि आपको फेफड़ों से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या है, तो भी आपको खड़े होकर पान न पीने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि यदि आप खड़े होकर पानी पीते हैं, तो इस समय ऑक्सीजन लेवल प्रभावित होता है, जिससे फेफड़ों और यहां तक कि हार्ट हेल्थ पर भी काफी असर पड़ जाता है।

पाचन क्रिया खराब होना :- पाचन क्रिया को अच्छा बनाने के लिए नियमित रूप से पानी पीना जरूरी होता है। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि खड़े होकर पानी पीना आपकी पाचन क्रिया को प्रभावित करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि खड़े होकर पानी पीने से पानी तेजी से नीचे जाता है और पेट के निचले हिस्से में पहुंचा जाता है, जो पाचन क्रिया को नुकसान पहुंचाता है।

प्यास न बुझना :- खड़े होकर पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक बताया गया है और साथ ही इसके बारे में यह भी कहा गया है कि खड़े होकर पानी पीने से प्यास नहीं बुझती है। इसलिए अगर आपको बार-बार प्यास लग रही है, तो आपको खड़े होकर नहीं बल्कि बैठकर पानी पीना चाहिए।

परामर्श

अगर आपके शारीर में किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए।

शारीर में कोई भी परेशानी हो रहा है तो कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें।

किसी भी प्रकार की कोई भी शारीरिक समस्या हो रही है; तो तुरंत डॉक्टर से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।

कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले।

यह एक सामान्य जानकारी है अगर आप किसी भी बीमारी से ग्रसित हैं या कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

किशोरावस्था क्या है? What is adolescence?

अपने प्यार को मजबूत बनाने के लिए: कुछ तरीके

लड़की के पीरियड्स क्या होते हैं ?