किस विटामिन्स की कमी से शरीर मुंह से बदबू आती है Deficiency of which vitamins causes bad breath?
- Get link
- X
- Other Apps
शरीर में इन विटामिन्स की कमी से आती है मुंह से बदबू, जानें दूर करने के उपाय
शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी के कारण मुंह से बदबू आने लगती है।
हैलो फ्रेंड्स!
मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन }
मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें।
आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि।
रोज ब्रश करने के बावजूद मुंह से आती है बदबू?
मुंह से बदबू आना एक आम समस्या है, जिससे काफी लोग परेशान रहते हैं। जिस व्यक्ति के मुंह से बदबू आती है, वह दूसरे लोगों के सामने बात करने में हिचकिचाता है। इसके कारण उसे शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है। मुंह से बदबू आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे मुंह और दांतों की सही ढंग से सफाई न करना, दांतों में कैविटी होना, पेट में गड़बड़ी और मसूड़ों में इंफेक्शन। इसके अलावा, प्याज और लहसुन जैसी चीजें खाने के बाद भी मुंह से दुर्गंध आने लगती है। आमतौर पर, ब्रश करने के बाद यह बदबू अपने आप खत्म हो जाती है। लेकिन अगर मुंह की सही तरीके से सफाई करने के बावजूद भी मुंह से बदबू आती है, तो इसके पीछे की वजह शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी के कारण मुंह से बदबू आने लगती है।
शरीर में किन विटामिन्स की कमी की वजह से मुंह से बदबू आती है और इसे दूर कैसे करें?
विटामिन-डी
विटामिन-डी हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बहुत जरूरी होता है। हम सभी जानते हैं कि जबड़े और दांत हड्डियों से बने होते हैं। ऐसे में, शरीर में विटामिन-डी की कमी से फ्रैक्चर और दांत ढीले हो सकते हैं, जो सांसों की बदबू का कारण बन सकता है। इसके अलावा, विटामिन-डी की कमी से मसूड़ों और दांतों से जुड़े रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। विटामिन डी की कमी से मसूड़ों की सूजन, बैक्टीरिया का बढ़ना और मसूड़ों के संक्रमण जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ये सभी समस्याएं मुंह से बदबू आने का कारण बनती हैं.
कैसे पता करें कि यह विटामिन डी की कमी है?
अगर आप पर्याप्त ओरल हाइजीन का पालन करने के बावजूद मुंह की बदबू से परेशान हैं और साथ ही थकान, हड्डियों में दर्द, और बार-बार बीमार पड़ने जैसी समस्याएं भी महसूस कर रहे हैं, तो यह विटामिन डी की कमी का संकेत हो सकता है. ऐसे में डॉक्टर से परामर्श करना जरूरी है.
समस्या का समाधान
धूप लें:- विटामिन डी का सबसे अच्छा स्रोत प्राकृतिक धूप है. रोजाना कम से कम 15-20 मिनट की धूप लेने की कोशिश करें। कुछ समय रोजाना धूप में बैठना भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
सप्लीमेंट्स लें:- अगर धूप में समय बिताना संभव नहीं है, तो डॉक्टर की सलाह से विटामिन डी सप्लीमेंट्स का सेवन करें.
डाइट में बदलाव करें:- शरीर में विटामिन-डी की पूर्ति के लिए आप अंडे की जर्दी, डेयरी प्रोडक्ट्स और फोर्टिफाइड अनाज इत्यादि का सेवन कर सकते हैं।
हाइड्रेशन और ओरल हाइजीन: पर्याप्त पानी पिएं और ओरल हाइजीन बनाए रखें.
विटामिन-सी
शरीर में विटामिन-सी की कमी के कारण भी मुंह से बदबू आने की परेशानी हो सकती है। साथ ही, इसकी कमी से मसूड़ों में सूजन, मसूड़ों से खून आना और इन्फेक्शन की समस्या भी हो सकती है। विटामिन-सी हमारी इम्यूनिटी और स्किन हेल्थ के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। शरीर में विटामिन-सी की कमी होने पर हमारे इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है और त्वचा नमी खोने लगती है। शरीर में विटामिन-सी की पूर्ति के लिए आप नींबू, संतरा, अमरूद, पपीता और स्ट्रॉबेरी जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं।
विटामिन-बी12
मुंह से बदबू आने के पीछे विटामिन बी12 की कमी भी हो सकती है। विटामिन बी12 हमारे शरीर में रेड ब्लड सेल्स के निर्माण और तंत्रिका तंत्र की सेहत के लिए जरूरी है। विटामिन बी12 की कमी से मुंह से बदबू, मुंह में छाले, मसूड़ों में सूजन और दांतों को सपोर्ट देने वाले कनेक्टिव टिश्यू के अलग होने की परेशानी भी हो सकती है।
शरीर में विटामिन बी12 की पूर्ति के लिए आप सैल्मन फिश, रेड मीट, बादाम का दूध, दही और अंडे आदि का सेवन कर सकते हैं।
मुंह की बदबू दूर करने के घरेलू उपाय
मुंह की बदबू से छुटकारा पाने के लिए आप भोजन के बाद सौंफ चबाकर खाएं।
खाली पेट 3-4 तुलसी के पत्ते चबाने से मुंह की बदबू से छुटकारा मिल सकता है।
मुंह की दुर्गन्ध को दूर करने के लिए दिन में 2 बार अच्छी तरह ब्रश करना जरूरी है।
मुंह की बदबू से छुटकारा पाने के लिए आप पुदीने की पत्तियों को चबाकर खा सकते हैं या पुदीने की चाय का सेवन कर सकते हैं।
मुंह से बदबू से बचने के लिए दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं।
ओरल हेल्थ पर ध्यान क्यों जरूरी है?
मुंह की बदबू सिर्फ सामाजिक असहजता का कारण नहीं है, बल्कि यह आपके शरीर में हो रही गड़बड़ियों का संकेत भी हो सकती है. विटामिन डी / विटामिन-सी / विटामिन-बी12 की कमी को समय पर पहचानकर और सही उपाय अपनाकर आप न केवल इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं, बल्कि अपनी संपूर्ण सेहत को भी बेहतर बना सकते हैं.
परामर्श
अगर आपके शारीर में किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए।
शारीर में कोई भी परेशानी हो रहा है तो कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें
किसी भी प्रकार की कोई भी शारीरिक समस्या हो रही है; तो तुरंत डॉक्टर से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।
कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले |
यह एक सामान्य जानकारी है अगर आप किसी भी बीमारी से ग्रसित हैं या कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment