रोते समय या रोने के बाद आंखों और सिर में दर्द क्यों होता है?Why do eyes and head ache while crying or after crying?
- Get link
- X
- Other Apps
रोते समय या रोने के बाद आंखों और सिर में दर्द क्यों होता है?Why do eyes and head ache while crying or after crying?
अगर आपको भी रोने के बाद लंबे समय तक सिर में दर्द या भारीपन महसूस होता है तो जान लें इसके पीछे क्या है वजह।
ये तो आप सभी जानते हैं कि रोना या अपने रोने को रोक पाना किसी के भी बस में नहीं होता। किसी को भी रोना कभी भी आ सकता है, ये निर्भर करता है कि स्थिति क्या है। रोना इमोशन्स व्यक्त करने का तरीका है जो नेचुरल है। रोने के बाद सिर्फ आंख से आंसू ही नहीं बल्कि कई बार आंखों में भारीपन और सूजन भी महसूस होने लगती है। ऐसे में सिर दर्द होना भी शुरू हो जाता है।
हैलो फ्रेंड्स!
मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन }
मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें। तो अगर आपको मेरा लेख ( आर्टिकल ) अच्छा लगे तो फॉलो जरूर करें।
आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि।
आपको भी रोने के बाद सिर में दर्द या भारीपन महसूस होता है? आप ही नहीं बल्कि ज्यादातर लोगों के साथ ऐसा होता है। जब कोई भी शख्स रोता है तो उसके कुछ समय बाद सिर में भारीपन और दर्द होना शुरू हो जाता है। जिसको दूर करने के लिए या तो उन्हें किसी दवाई का सहारा लेना होता है या फिर उन्हें कुछ समय के लिए आराम करने की जरूरत होती है। हर कोई दर्द और भारीपन को दूर करने के लिए अपनी-अपनी कोशिशें करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हमेशा रोने के बाद सिर में दर्द क्यों होने लगता है और इसके पीछे क्या कारण है?
हम में से लगभग हर व्यक्ति इमोशनल होने पर रोने लगता है या फिर कभी-कभी किसी बात को लेकर चिंता होने पर आंखों से आंसू आने लगते हैं। रोना वह प्रक्रिया है, जिसके जरिए हम अपने इमोशन्स व्यक्त करते हैं। यह एक भाव को व्यक्त करने का तरीका है। इसलिए रोना एक सामान्य बात है, लेकिन रोने के बाद सिर्फ आंख से आंसू ही नहीं बल्कि कई बार आंखों में भारीपन और सूजन भी महसूस होने लगती है। ऐसे में सिर दर्द होना भी शुरू हो जाता है।
दरअसल, जब हम रोते हैं, तो इसकी वजह से हमारे शरीर में कॉर्टिसोल नामक स्ट्रेस हार्मोन रिलीज होने लगता है। इसकी वजह से न्यूरोट्रांसमिटर्स एक्टिव हो जाते हैं, जो सिरदर्द का कारण बन सकता है। हालांकि, जरूरी नहीं है कि खुशी के आंसू या फिर प्याज काटने या फिर अन्य घटकों की वजह से रोने के कारण भी आपको सिरदर्द की परेशनी हो।
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हमेशा रोने के बाद सिर में दर्द क्यों होने लगता है और इसके पीछे क्या कारण है? आइए विस्तार से जानते हैं रोने के बाद सिरदर्द क्यों होता है और दर्द से बचाव के लिए क्या करें?
रोने के बाद सिरदर्द क्यों होता है? Why does a headache occur after crying?
वैज्ञानिकों की मानें तो जब कोई व्यक्ति रोता है तो उसके इमोशन्स बेहद स्ट्रॉन्ग होते हैं। रोने की वजह से व्यक्ति स्ट्रेस और एंग्जाइटी महसूस करने लगता है। जिसकी वजह से शरीर में स्ट्रेस हॉर्मोन कॉर्टिसोल रिलीज होने लगता है और ब्रेन में न्यूरोट्रांसमीटर्स उत्तेजित होते हैं जिससे सिर में दर्द होने लगता है।
- स्ट्रेस हॉर्मोन कॉर्टिसोल होते हैं रिलीज :- Stress hormone cortisol is released :-रोते समय हमारे शरीर से कुछ ऐसे हॉर्मोन्स रिलीज होते हैं जिसकी वजह से हमे सिर भारी और दर्द होने लगता है। रोते समय हमारे ब्रेन में न्यूरोट्रांसमिटर्स एक्टिव हो जाते हैं जिसके कारण हमारे सिर में दर्द होता है। दरअसल, जब हम रोते हैं, तो इसकी वजह से हमारे शरीर में कॉर्टिसोल नामक स्ट्रेस हार्मोन रिलीज होने लगता है। इसकी वजह से न्यूरोट्रांसमिटर्स एक्टिव हो जाते हैं, जो सिरदर्द का कारण बन सकता है। हालांकि इसमें आप एक चीज पर हमेशा ध्यान दें कि जब कोई खुशी में रोता है तो बहुत कम मामलों में सिर दर्द होता है या फिर जब किसी के मौके पर आंसू निकलते हैं तो इससे सिर दर्द नहीं होता।
- साइनस :- Sinus :- जिन लोगों को साइनस की दिक्कत होती है उन्हें रोने के बाद काफी लंबे समय तक सिर में दर्द रहता है जिसके बाद उन्हें काफी ज्यादा देर तक आराम करने की जरूरत होती है। साइनस की समस्या में जब आंसू निकलते हैं तो इससे हमारे माथे पर काफी तेज दबाव पड़ता है जिसकी वजह से सिर में दर्द होना शुरू हो जाता है।
- माइग्रेन :- Migraine :- आपने देखा होगा कि जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या रहता है उन लोगों को रोने के बाद हमेशा सिर में तेज दर्द का अनुभव होता होगा। माइग्रेन के बीमारी है जिसके दौरान सिर में ज्यादातर समय दर्द रहता है। माइग्रेन में होने वाला दर्द सामान्य से होने वाले दर्द से बहुत ज्यादा होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इसमें ब्रेन के किसी एक हिस्से में दर्द होता है। इसके साथ ही माइग्रेन में उल्टी आने लगती है और जी मिचलाना लगता है।
- तनाव :- Stress :- रोने का संबंध अक्सर भावनात्मक तनाव से जोड़कर देखा जाता है। व्यक्ति का शरीर अधिक भावुक होने पर तनाव हार्मोन, कोर्टिसोल रिलीज करता है। इस हार्मोन के रिलीज होने से मांसपेशियां तनावग्रस्त हो जाती हैं और सिर में दर्द हो सकता है। दरअसल, तनाव एक ऐसी चीज है जिसकी वजह से सिरदर्द होना या सिर भारी होना काफी आम है। कई लोग जब किसी परेशानी में रोते हैं तो इसके पीछे उनका तनाव जरूर होता है जिसकी वजह से उनके सिर में दर्द होना शुरू हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सिर में मौजूद मांसपेशियां सख्त हो जाती है साथ ही उनमें खिंचाव की स्थिति पैदा होती है। जिसके कारण कंधों में और सिर में दर्द होने लगता है।
- ऑक्सीजन की कमी :- Lack of oxygen :- ज्यादा रोने के दौरान हमारी सांसों की गति तेज हो सकती है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है। जो सिरदर्द की समस्या उत्पन्न कर सकती है।
- ब्लड वेसल सिकुड़ने की वजह से :- Due to blood vessel constriction :- रोने की वजह से ब्लड वेसल्स पहले फैलती हैं और फिर सिकुड़ने लगती हैं। जिसकी वजह से सिरदर्द की समस्या पैदा हो सकती है। ऐसा ज्यादातर संवेदनशील लोगों के साथ होता है।
रोने के बाद सिरदर्द होने पर क्या करें? What to do if you have a headache after crying?
- रोने के दौरान अगर आपको सिरदर्द की परेशानी हो रही है तो इस स्थिति में सबसे पहले रोना बंद करें और थोड़ी देर तक शांत होने की कोशिश करें। इसके बाद अपनी आंखों को बंद करके थोड़ी देर के लिए आराम करें। इससे सिरदर्द की परेशानी कम होगी।
- सिरदर्द होने पर ठंडा या फिर गर्म पानी से अपनी आंखों की सिंकाई करें। इससे आंखों की मांसपेशियों को रिलैक्स महसूस होगा, जो सिरदर्द की समस्या को कम कर सकता है।
- अगर आपको काफी दर्द हो रहा है तो इस स्थिति में आप अदरक या फिर दालचीनी की चाय भी पी सकते हैं, इससे दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है।
- रोन के बाद सिरदर्द होने पर आप मैग्नीशियम रिच फूड्स का सेवन करें, इसके लिए आप डार्क चॉकलेट, हरी पत्तेदार सब्जियां और सलाद खाएं। इससे सिरदर्द की परेशानी नहीं होगी।
- रोने के बाद सिरदर्द की परेशानी होने पर आप इन नुस्खों को आजमा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको बिना वजह सिरदर्द की समस्या रहती है, तो एक्सपर्ट की मदद लें।
सिर दर्द दूर करने के घरेलू उपाय- Headache Home Remedies
- सिर का दर्द दूर करने के लिए नीलगिरी तेल की बूंदों को नारियल तेल में मिलाकर सिर की मालिश कर सकते हैं।
- सिर दर्द ठीक करने के लिए एक गिलास पानी में एप्पल साइडर विनेगर की 2 चम्मच मिलाकर पीने से भी लाभ होता है।
- तुलसी की पत्तियां को पीसकर सूंघने से भी सिर का दर्द दूर हो जाता है। तुलसी वाली चाय का सेवन भी कर सकते हैं।
- सिर दर्द दूर करने के लिए लौंग के तेल की मालिश करें। लौंग में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जिससे दर्द ठीक हो सकता है।
- सिर दर्द दूर करने के लिए नींबू पानी का सेवन करें। ये दर्द मिटाने का सबसे आसान तरीका है।
आंखों और सिर में दर्द क्यों होता है? एक आंख में दर्द के कारण What causes eye and head pain? Causes of pain in one eye
आंखों और सिर में दर्द होना एक सामान्य समस्या है, जो कई कारणों से हो सकती है। यह दर्द हल्के से लेकर गंभीर तक हो सकता है और कभी-कभी दैनिक जीवन को प्रभावित कर सकता है। आंखों में दर्द केवल शारीरिक असुविधा तक सीमित नहीं रहता, यह मानसिक स्वास्थ्य और दैनिक गतिविधियों को भी बाधित कर सकता है। ऐसे में, इस समस्या को समझना और समय पर उपाय करना बहुत आवश्यक है।
सिर और आंखों में दर्द के सामान्य कारण Common causes of head and eye pain
- तनाव और थकावट :- Stress and fatigue :- लंबे समय तक स्क्रीन के सामने काम करना।पर्याप्त नींद न लेना।शारीरिक और मानसिक तनाव के कारण सिरदर्द हो सकता है।
- माइग्रेन :- Migraine :- माइग्रेन अक्सर सिर और आंखों के चारों ओर दर्द पैदा करता है।यह प्रकाश और आवाज़ के प्रति संवेदनशीलता बढ़ा सकता है।माइग्रेन के लक्षणों में उल्टी और चक्कर आना भी शामिल हो सकते हैं।
- आंखों का तनाव :- Eye strain :- कंप्यूटर, मोबाइल या टीवी स्क्रीन पर अधिक समय बिताना।उचित ब्रेक न लेने से आंखें थक सकती हैं।ब्लू लाइट के संपर्क में अधिक समय रहना।
- साइनसाइटिस :- Sinusitis :- साइनस संक्रमण के कारण आंखों और सिर में दर्द हो सकता है।यह दर्द माथे और गालों के आस-पास भी महसूस होता है।साइनसाइटिस के कारण नाक बंद होना और बुखार भी हो सकता है।
- एक आंख में दर्द के संभावित कारण:ग्लूकोमा (आंखों का प्रेशर बढ़ना) :- Possible causes of pain in one eye: Glaucoma (increased eye pressure) :- यह स्थिति आंखों की दृष्टि को स्थायी रूप से प्रभावित कर सकती है।
- यूवाइटिस (आंखों में सूजन) :- Uveitis (inflammation of the eyes) :- यह आमतौर पर इन्फेक्शन या इम्यून सिस्टम की समस्या के कारण होता है।
- कॉर्नियल अल्सर :- Corneal ulcer :- यह संक्रमण या चोट के कारण होता है और तुरंत चिकित्सा की आवश्यकता होती है।
- रेटीना डिटैचमेंट :- Retinal detachment :- यह एक आपात स्थिति है जिसमें दृष्टि बचाने के लिए तुरंत इलाज जरूरी है।
- अन्य कारण :- Other causes :- एलर्जी के कारण आंखों में खुजली और जलन।हाई ब्लड प्रेशर के कारण सिरदर्द और आंखों पर दबाव।मस्तिष्क में किसी गंभीर समस्या का संकेत।
आंखों और सिर के दर्द से बचाव Prevention of eye and headache
- 20-20-20 नियम अपनाएं :- Follow the 20-20-20 rule :- हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर देखें।
- संतुलित आहार लें :- Eat a balanced diet :- विटामिन ए और सी से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे गाजर, पालक और संतरा खाएं।
- हाइड्रेटेड रहें :- Stay hydrated :- पानी की कमी से सिरदर्द और थकावट हो सकती है। दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं।
- सही चश्मा पहनें :- Wear the right glasses :- अपनी दृष्टि के अनुसार सही नंबर का चश्मा पहनें और नियमित रूप से अपनी आंखों की जांच करवाएं।
- योग और ध्यान करें :- Do yoga and meditation :- तनाव कम करने और मन को शांत रखने के लिए।
- ब्लू लाइट फिल्टर का उपयोग करें :- Use a blue light filter :- स्क्रीन से निकलने वाली हानिकारक रोशनी से बचाव के लिए।
- आराम करें :- Take rest :- काम के बीच में छोटे-छोटे ब्रेक लेना आंखों को आराम देता है।
आंखों और सिर में दर्द के लिए उपचार Treatment for pain in the eyes and head
- यदि दर्द लंबे समय तक बना रहता है, अचानक गंभीर हो जाता है, या दृष्टि पर असर डालता है, तो डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक है।
- कुछ मामलों में यह गंभीर समस्याओं का संकेत हो सकता है, जैसे कि ग्लूकोमा, कॉर्नियल अल्सर या रेटीना डिटैचमेंट।
- काम के दौरान नियमित ब्रेक लें, स्क्रीन की ब्राइटनेस को सही स्तर पर सेट करें, और ब्लू लाइट फिल्टर का उपयोग करें।
- पर्याप्त नींद लें।
- ओवर-द-काउंटर दर्द निवारक दवाएं।
- डॉक्टर द्वारा सुझाई गई आई ड्रॉप्स।
- सिर और आंखों पर ठंडी पट्टी रखें। आंखों पर ठंडी सिकाई से राहत।
- गंभीर मामलों में ऑप्थलमोलॉजिस्ट से परामर्श।
- माइग्रेन के लिए विशेष चिकित्सा और दवाएं।
- कैफीन का सेवन ना करें।
परामर्श :- Consultation
आंखों और सिर में दर्द को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। इसलिए, अगर दर्द लगातार बना रहता है डॉक्टर से परामर्श लें
रोने के दौरान अगर आपको आंखों और सिरदर्द की परेशानी हो रही है तो इस स्थिति में सबसे पहले रोना बंद करें और थोड़ी देर तक शांत होने की कोशिश करें। इसके बाद अपनी आंखों को बंद करके थोड़ी देर के लिए आराम करें। इससे सिरदर्द की परेशानी कम होगी।
सिरदर्द होने पर ठंडा या फिर गर्म पानी से अपनी आंखों की सिंकाई करें। इससे आंखों की मांसपेशियों को रिलैक्स महसूस होगा, जो सिरदर्द की समस्या को कम कर सकता है।
सिर का दर्द दूर करने के लिए नीलगिरी तेल की बूंदों को नारियल तेल में मिलाकर सिर की मालिश कर सकते हैं।
अगर आपको सिर में किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए।और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए
कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें
किसी भी प्रकार की कोई भी शारीरिक समस्या हो रही है; तो तुरंत डॉक्टर से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।
कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले।
यह एक सामान्य जानकारी है अगर आप किसी भी बीमारी से ग्रसित हैं या कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment