स्लीप एपनिया कारण, लक्षण, और उपचार Sleep Apnea Causes, Symptoms, and Treatment

Image
  स्लीप एपनिया कारण, लक्षण, और उपचार Sleep Apnea Causes, Symptoms, and Treatment खामोश रातें: स्लीप एपनिया को समझना और उपचार के विकल्प Silent Nights: Understanding Sleep Apnea and Treatment Options हैलो फ्रेंड्स! मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन } मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें। आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि। स्लीप एपनिया या स्लीप एप्निया एक ऐसी स्थिति है, जिसमें रात में सोते समय सांस लेने में समस्या होती है। इस दौरान जैसे ही आपको सांस लेने में दिक्कत होती है, दिमाग आपको नींद से जगा देता है। यही कारण है कि स्लीप एपनिया (Sleep Apnea) की स्थिति में नींद में समस्या सबसे सामान्य लक्षण है। समय के साथ यह समस्या गंभीर होने लग जाती है निद्रा विकार दुनिया भर में लाखों लोगों...

प्याज काटते वक्त आंखों से आंसू क्यों आते हैं? Why do tears come to the eyes while cutting onions?

प्याज काटने पर आंखों से क्यों निकलने लगते हैं आंसू? क्या है इसकी वजह, आसान भाषा में समझें Why do we start crying when we cut onions? What is the reason? Understand it in simple language.

अक्सर आपने देखाहोगा कि प्याज काटते वक्त लोगों की आंखों से आंसू निकलने लगते हैं. आखिर प्याज में ऐसा क्या होता है, जिससे आंसू निकलने लगते हैं? चलिए इसकी वजह जान लेते हैं.

हैलो फ्रेंड्स!

मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन }

मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें। तो अगर आपको मेरा लेख ( आर्टिकल ) अच्छा लगे तो फॉलो जरूर करें।

आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि।

प्याज का इस्तेमाल खाने-पीने की अधिकतर चीजों में किया जाता है. कई डिशेज प्याज के बिना अधूरी लगती हैं. कई लोग सलाद में कच्चा प्याज खाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग प्याज को भूनकर खाते हैं. प्याज की दीवानगी दुनियाभर में देखी जा सकती है. प्याज खाने में स्वादिष्ट होता है, लेकिन प्याज काटते वक्त लोगों की आंखों में आंसू आने लगते हैं. इससे आंखों में जलन महसूस होने लगती है, जिससे बचने के लिए लोग तरह तरह के तरीके अपनाते हैं. क्या आप जानते हैं कि प्याज काटते वक्त आंखों से आंसू क्यों निकलने लगते हैं? अगर नहीं, तो अभी जान लीजिए. प्याज काटने पर आंखों से आंसू निकलने लगते हैं.

प्याज में सल्फर की अच्छी मात्रा होती है. जब प्याज को काटा जाता है, तब इसमें सल्फ्यूरस कंपाउंड और एंजाइम निकलने लगते हैं. प्याज से निकलने वाली ये चीजें जब हवा में मिक्स हो जाती हैं, तब एक गैस बनती है, जो आंखों की नसों को इरिटेट करने लगती है. इस गैस के संपर्क में आने पर आंखें रिएक्ट करना शुरू कर देती हैं और आंसू निकलने लगते हैं.

आंसू निकलने से इस गैस का असर आंखों में कम होने लगता है और लोगों को राहत मिलती है. हालांकि कई बार इसकी वजह से लोगों का ब्लड टेंपररी तौर पर ब्लर हो जाता है.

प्याज के अंदर क्या छिपा होता है? What is hidden inside an onion?

प्याज की परतों के अंदर बेहद बारीक कोशिकाएं होती हैं, जिनमें सल्फर युक्त तत्व (Sulfur Compounds) और एंजाइम (Enzymes) मौजूद रहते हैं। आमतौर पर ये दोनों अलग-अलग रहते हैं, लेकिन जैसे ही चाकू प्याज की कोशिकाओं को काटता है, ये आपस में मिल जाते हैं। इस रासायनिक प्रतिक्रिया से एक तेज गैस बनती है, जिसे लैक्रिमेटरी फैक्टर कहते हैं। यही गैस आंखों को चुभन पहुंचाती है।

आंखों से आंसू क्यों बहते हैं? Why do tears flow from the eyes?

हमारी आंखें बेहद सेंसिटिव होती हैं और किसी भी तरह के हानिकारक रसायन या गैस से खुद को बचाने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया देती हैं। जब प्याज से निकलने वाली गैस आंखों के संपर्क में आती है, तो आंखें इसे एक खतरनाक पदार्थ मानती हैं। इस खतरे से बचने के लिए आंखों की लैक्रिमल ग्रंथियां तुरंत आंसू छोड़ना शुरू कर देती हैं। आंसू का काम इस गैस को धोकर बाहर निकालना होता है, ताकि आंख सुरक्षित रह सके।

प्याज काटने पर आंसू आने का कारण The reason for tears when cutting onions

प्याज में मौजूद सल्फर और एक खास एंजाइम के बीच रासायनिक प्रतिक्रिया से पैदा होने वाली सिन-प्रोपेनेथियल-S-ऑक्साइड नामक गैस है। यह गैस हवा में फैलकर आंखों की नमी से मिलने पर हल्की सल्फ्यूरिक एसिड बनाती है, जो जलन पैदा करती है और आंसू टपकाती है। यह आँखों की सुरक्षा का एक रक्षात्मक तरीका है।

प्याज का डिफेंस मैकेनिज्म Onion's Defense Mechanism

वैज्ञानिक मानते हैं कि यह प्याज का एक नेचुरल डिफेंस मैकेनिज्म होता है। प्रकृति ने प्याज को ऐसा रसायन बनाने की क्षमता दी है, ताकि कोई कीट या जानवर उसे नुकसान न पहुंचा सके। आंखों में चुभन पैदा करने वाली गैस इंसानों के साथ-साथ जानवरों को भी दूर रखती है।

प्याज में मौजूद गुण Properties present in onion

प्याज में विटामिन ए, बी 6, सी और ई और सोडियम, पोटेशियम, लोहा और आहार फाइबर जैसी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इतना ही नहीं प्याज खाने से फोलिक एसिड भी प्राप्त होता है। वहीं खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए भी प्याज बहुत लाभदायक होता है।

आंसुओं से बचने के आसान उपाय Simple ways to avoid tears

  1. प्याज को ठंडा करें: काटन से पहले प्याज को 10-15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। ठंडे प्याज से गैस की मात्रा कम निकलती है।
  2. तेज धार वाला चाकू इस्तेमाल करें: इससे प्याज की कोशिकाएं कम टूटेंगी और गैस कम बनेगी।
  3. पानी के पास काटें: प्याज काटते समय पास में पानी से भरा बर्तन रखें या प्याज को पानी में डुबोकर काटें, ताकि गैस पानी में घुल जाए।

परामर्श :- Consultation

अगर आपके शारीर में किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए।

आपके शारीर में कोई भी परेशानी हो रहा है तो कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें

कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले |

यह एक सामान्य जानकारी है अगर आप किसी भी बीमारी से ग्रसित हैं या कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए 

Comments

Popular posts from this blog

किशोरावस्था क्या है? What is adolescence?

कम उम्र में पीरियड्स? होना

First pireod पहला पीरियड कैसा होता है: सभी संकेत