सूजन क्यों आती है? Why does swelling occur?
- Get link
- X
- Other Apps
नसों में सूजन क्यों आती है? जानें इसके कारण और बचाव के उपाय
नसों में सूजन के कई कारण हो सकते हैं। जिसमें बैक्टीरियल, अनुवांशिक, शराब की लत इत्यादि शामिल है। आइए विस्तार से जानते हैं नसों में सूजन के बारे में-
हैलो फ्रेंड्स!
मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन }
मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें।
आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि।
नसों के अंदर सूजन या फिर लालिमा की स्थिति होने को नसों में सूजन कहते हैं। इस समस्या को न्यूराइटिस भी कहा जाता है। यह नसें रीढ़ की हड्डी और मस्तिष्क के बाहर पाई जाती है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें एक या एक से अधिक नसों में सूजन की परेशानी हो सकती है। नसों में सूजन होने पर काफी तेज दर्द और झुनझुनाहट की स्थिति उत्पन्न होती है। नसों में सूजन कई कारणों से हो सकता है, जिसमें चोट लगना, संक्रमण, कमजोर मांसपेशियां इत्यादि शामिल है। आज हम इस लेख में नसों नसों में सूजन क्यों आती है, इसके बारे में विस्तार से जानेंगे। आइए जानते हैं नसों में सूजन के कारण और बचाव के उपाय -
नसों में सूजन क्यों आती है ? Vessel swelling causes
नसों में सूजन की परेशानी का कारण उनके प्रकार पर निर्भर करता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
अगर कोई व्यक्ति लोकेलाइज्ड न्यूराइटिस (Localized neuritis) से प्रभावित है, तो उसे शरीर के सभी नस के बजाय सिर्फ एक नसों में दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है। एक ही नस को प्रभावित करने वाली स्थितियां डिप्थीरिया और बेल्स पाल्सी मुख्य रूप से होती हैं।
इसके अलावा कुछ ऐसी स्थितियां होती हैं, जिसमें एक साथ शरीर की कई नसें प्रभावित हो सकती हैं। इसे पोलिन्यूराइटिस (Polyneuritis) कहा जाता है। पोलिन्यूराइटिस (Polyneuritis) की समस्या अनुवांशिक असामान्यताएं, बैक्टीरियल, वायरल इंफेक्शन, शराब का अधिक सेवन, डायबिटीज इत्यादि के कारण हो सकता है।
नसों में सूजन के जोखिम
नसों में सूजन बढ़ने के कई कारक हो सकते हैं। जैसे-
- हाइपोथायराइडिज्म
- कोलेस्ट्रॉल का स्तर असंतुलित होना।
- हाइपर टेंशन
- चोट लगना
- रेडिएशन
- टीबी की समस्या
- खानपान इत्यादि।
नसों में सूजन से बचाव
नसों में सूजन की परेशानी से बचने के लिए शरीर को एक्टिव रखना बहुत ही जरूरी होता है। इसके अलावा आप कुछ अन्य टिप्स फॉलो करके नसों में सूजन की परेशानी को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-
- डाइट पर दें ध्यान :- नसों में सूजन की परेशानी से बचाव के लिए अपने आहार में संतुलित आहार को शामिल करें। खासतौर पर विटामिन बी युक्त आहार जरूर लें। विटामिन बी युक्त आहार का सेवन करने से नसों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर तरीके से होता है, जिससे नसों में सूजन की परेशानी कम होती है।
- नियमित रूप से करें एक्सरसाइज :- नसों में सूजन की परेशानी होने पर या फिर बचाव के लिए अपने शरीर को एक्टिव रखें। शरीर को एक्टिव रखने से नसों से जुड़ी परेशानी दूर रहती है। साथ ही नसों में रक्त का प्रवाह सही रहता है, जिससे नसों की समस्याओं से बचाव किया जा सकता है।
नसों में सूजन की परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। ताकि किसी भी गंभीर समस्या से बचाव किया जा सके। वहीं, अपने लाइफस्टाइल पर ध्यान दें। ताकि गंभीर से गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सके।
परामर्श
अगर आपके शारीर में किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए।
शारीर में कोई भी परेशानी हो रहा है तो कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें।
किसी भी प्रकार की कोई भी शारीरिक समस्या हो रही है; तो तुरंत डॉक्टर से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।
कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले।
यह एक सामान्य जानकारी है अगर आप किसी भी बीमारी से ग्रसित हैं या कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए।
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment