पुरुषों और महिलाओं में आयरन की कमी Iron deficiency in men and women
- Get link
- X
- Other Apps
पुरुषों और महिलाओं में आयरन की कमी, जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय न करें नजरअंदाज Iron deficiency in men and women, know its causes, symptoms and remedies, do not ignore
शरीर में आयरन की कमी के कारण पुरुषों और महिलाओं में ये लक्षण नजर आ सकते हैं।
हैलो फ्रेंड्स!
मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन }
मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें।
आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि।
पुरुषों और महिलाओं में आयरन की कमी Iron deficiency in men and women
महिलाएं के शरीर में आयरन की कमी काफी बार दिखी जाती है। पीरियड्स में ज्यादा ब्लींडिग, पोषक तत्वों की कमी आदि कारणों से महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी हो जाती है। शरीर को खून बनाने के लिए आयरन की आवश्यकता होती है, लाल रक्त कोशिकाओं में एक प्रोटीन होता है, जो रक्त वाहिकाओं के माध्यम से ऑक्सीजन ले जाने में मदद करता है। अगर शरीर में आयरन नहीं होगा, तो शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलेगा। महिलाओं में आयरन की कमी से कई बार ज्यादा थकान, सांस लेने में तकलीफ और ठंडा लगना आदि लक्षण हो सकते हैं। कई महिलाएं इन लक्षणों को अवॉयड करती हैं, जो आगे चलकर गंभीर बीमारी की वजह भी बन सकते है। आज हम आपको महिलाओं में आयरन की कमी के लक्षण के बारे में बताने वाले हैं।
- ज्यादा थकान :- excessive fatigue :- ज्यादा थकान महसूस करना आयरन की कमी के मुख्य लक्षणों में से एक है। कई बार महिलाएं ज्यादा थकान या असामान्य थकान का लगातार अनुभव करती है। जिस कारण हमेशा थकान बनी रहती है। शरीर में आयरन की कमी के कारण मांसपेशियों को पूरा ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है। जिस कारण शरीर में एनर्जी का अभाव रहता है और थकान बनी रहती है।
- स्किन का पीला पड़ना :- Yellowing of the skin :- कई बार शरीर में आयरन की कमी के कारण स्किन भी पीली पड़ जाती है क्योंकि आयरन की कमी के साथ शरीर में ठीक ढ़ंग से हीमोग्लोबिन नहीं बन पाता। जिस कारण त्वचा पीली पड़ जाती है। त्वचा और नाखून में पीलापन होना आयरन की कमी के लक्षण होते हैं।
- सांस लेने में तकलीफ :- Difficulty in breathing :- अगर महिलाओं को लंबे समय और बिना किसी कारण के सांस लेने में तकलीफ महसूस हो, तो ये लक्षण आयरन की कमी के हो सकते हैं। बॉडी में हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने पर सभी मसल्स और टिश्यूज तक ऑक्सीजन कम पहुंचती है जिस कारण सांस लेने में दिक्कत होती है और कई बार सीने में दर्द जैसी तकलीफ भी महसूस होती हैं।
- सिरदर्द :- Headache :- महिलाओं में आयरन की कमी के कारण सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है। शरीर में कम हीमोग्लोबिन बनने के कारण शरीर में स्ट्रोजन का स्तर कम हो जाता है। जिस कारण नियमित सिरदर्द जैसी समस्याएं होने लगती है।
- ठंडे हाथ- पैर रहना :- having cold hands and feet :- महिलाओं में आयरन की कमी के कारण अक्सर ठंडे हाथ-पैर रह सकते हैं। जिन महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी होती है। उनमें ऑक्सीजन का संचार ठीक ढ़ंग से नहीं हो पाता है। जिस कारण हमेशा ठंड का अनुभव या फिर हाथ-पैर ठंडे रहते हैं।
महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी के ये लक्षण नजर आ सकते हैं। लक्षण नजर आते ही डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें।
पुरुषों में आयरन की कमी, जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय Iron deficiency in men: Learn its causes, symptoms and remedies
क्या आप जानते हैं पुरुषों में भी आयरन की कमी होती है। पुरुष आयरन की कमी को अक्सर नजरअंदाज करते हैं जबकि उनके लिए भी यह गंभीर हो सकता है। आयरन की कमी तब होती है जब खून में पर्याप्त आयरन नहीं होता है। ये पोषण की कमी के कारण और कई बार कुछ बीमारियों के कारण हो सकती है। इसके अलावा शरीर में आयरन की कमी कई समस्याएं जैसे कि एक्सरसाइज करने की कमी, थकान और मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
पुरुषों में आयरन की कमी के कारण Causes of iron deficiency in men
आयरन की कमी के कारण दो प्रमुख श्रेणियों में आते हैं। या तो आप पर्याप्त आयरन नहीं खा रहे हैं या फिर आपका शरीर इसे सही से अवशोषित नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही पुरुषों में आयरन की कमी का एक अन्य प्रमुख कारण आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों का अपर्याप्त सेवन है। पौधों के खाद्य पदार्थों की तुलना में शरीर पशु खाद्य स्रोतों से दो से तीन गुना अधिक लौह अवशोषित करता है।इसके अलावा भी शरीर में इसके कई कारण हो सकते हैं। जैसे कि
- मांसपेशियों के निर्माण के कारण जिसमें कि शरीर ज्यादा आयरन का इस्तेमाल कर लेता है।
- विटामिन बी12 की कमी के कारण
- पेट या आंतों में ब्लीडिंग के कारण
- इबुप्रोफेन या एस्पिरिन के सेवन से
- पेट के अल्सर की बीमारी होने के कारण
- आंतों में सूजन के कारण
- बवासीर के कारण।
- आंत और पेट के कैंसर के कारण
पुरुषों में आयरन की कमी के लक्षण Symptoms of iron deficiency in men
आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया तब होता है जब आपके शरीर के टिशूज तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं जाता है। ये रेड ब्लड सेल्स की कमी के कारण हो सकता है। इससे शरीर में कई लक्षण नजर आते हैं। जैसे कि
- बहुत ज्यादा थकान
- धीमे-धीमे सुस्ती की ओर बढ़ना
- सांस की कमी महसूस करना जिसकी वजह से सांस फूलने लगना।
- सरदर्द
- खुजली महसूस करना
- बाल झड़ना
- आपके मुंह के कोनों पर दर्दनाक खुले घाव
इसके अलावा आयरन की कमी वाले लोगों द्वारा पीली त्वचा और दिल की धड़कन का भी अनुभव किया जा सकता है। इसके अलावा आयरन की कमी से पीड़ित होने पर सिरदर्द का अनुभव हो सकता है, पुरुषों को निगलने में कठिनाई हो सकती है, गले में खराश हो सकता, मुंह के छाले और बालों के झड़ने का भी अनुभव हो सकता है। लगातार थकान और ऊर्जा की कमी जो आपके मानसिक स्वास्थ्य और मनोदशा पर भी वास्तविक प्रभाव डाल सकता है।
आयरन की कमी से कैसे बचें How to avoid iron deficiency
आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया के उपचार में आपके शरीर में आयरन के निम्न स्तर को बढ़ावा देने के लिए आयरन सप्लीमेंट लेना शामिल है। यह आमतौर पर प्रभावी होता है। ऐसे में आप आयरन से भरपूर फूड्स का सेवन कर सकते हैं। जैसे कि
- हरी पत्तेदार सब्जियां लें
- अनाज या रोटी
- ब्राउन राइस लें
- दालें और बीन्स
- मांस, मछली और टोफू लें
- अंडे
- सूखे मेवे जैसे सूखे खुबानी, आलूबुखारा और किशमिश लें।
इसके अलावा आपको डॉक्टर से बात करनी चाहिए और इस समस्या से बचना चाहिए। साथ ही कोशिश करें कि आयरन की कमी के लक्षणों को नजर अंदाज ना करें।
परामर्श :- Consultation
पुरुषों और महिलाओं को आयरन की कमी होने पर इसे नजर अंदाज ना करें। क्योंकि आपके प्रॉब्लम की रोकथाम शुरूआती स्टेज में हि की जा सकती है।
अगर आपके शारीर किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए।
शारीर मे कोई भी परेशानी हो रहा है तो कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें
किसी भी प्रकार की कोई भी शारीरिक समस्या हो रही है; तो तुरंत डॉक्टर से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें। कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले |
यह एक सामान्य जानकारी है अगर आप किसी भी बीमारी से ग्रसित हैं या कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment