स्लीप एपनिया कारण, लक्षण, और उपचार Sleep Apnea Causes, Symptoms, and Treatment

Image
  स्लीप एपनिया कारण, लक्षण, और उपचार Sleep Apnea Causes, Symptoms, and Treatment खामोश रातें: स्लीप एपनिया को समझना और उपचार के विकल्प Silent Nights: Understanding Sleep Apnea and Treatment Options हैलो फ्रेंड्स! मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन } मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें। आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि। स्लीप एपनिया या स्लीप एप्निया एक ऐसी स्थिति है, जिसमें रात में सोते समय सांस लेने में समस्या होती है। इस दौरान जैसे ही आपको सांस लेने में दिक्कत होती है, दिमाग आपको नींद से जगा देता है। यही कारण है कि स्लीप एपनिया (Sleep Apnea) की स्थिति में नींद में समस्या सबसे सामान्य लक्षण है। समय के साथ यह समस्या गंभीर होने लग जाती है निद्रा विकार दुनिया भर में लाखों लोगों...

शरीर में पानी की कमी होना lack of water in the body

शरीर में पानी की कमी होने से तमाम तरह की समस्याएं होने लगती है. इसलिए पानी खूब पीना चाहिए लेकिन जबरदस्ती बिना प्यास लगे पानी पीने से बचना चाहिए. इससे फायदे की जगह नुकसान हो सकता है.

पानी पीना फायदेमंद होता है लेकिन कुछ लोग बिना प्यास लगे ही पानी पीते हैं. बिना यह जाने कि यह फायदेमंद है या नुकसानदायक. दरअसल, शरीर के लिए सबसे जरूरी तत्व पानी ही है. यह खनिज, विटामिन, अमीनो एसिड और ग्लूकोज को अवशोषित करने में शरीर की हेल्प करता है. टॉक्सिक पदार्थों और वेस्ट प्रोडक्ट को भी शरीर से बाहर निकालने में यह हेल्प करती है. अगर बॉडी में पानी की कमी हो जाए तो कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं. इसलिए खूब पानी पीना चाहिए लेकिन कुछ लोग जो जरूरत से ज्यादा ही पानी पीते हैं. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं

हैलो फ्रेंड्स!

मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन }

मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें।

आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि।

क्या ज्यादा पानी पीने से कोई फायदा है

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, गर्मी के दिनों में रोजाना 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए. इससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है और कई तरह का खतरा भी दूर रहता है. आमतौर पर जब हमारे शरीर को पानी की जरूरत होती है तो वह प्यास के जरिए इसके संकेत देता है. बिना प्यास पानी पीने का कोई फायदा नहीं होता है. अगर जबरदस्ती पानी पीते हैं तो शरीर को इसका कोई बेनिफिट नहीं मिलता है उल्टे इससे नुकसान हो सकता है. इसलिए प्यास लगने पर ही पानी पीना चाहिए.

खूब पानी पिएं लेकिन सिर्फ ये लोग

डॉक्टर के मुताबिक, कम पानी पीना डिहाइड्रेशन ही नहीं किडनी स्टोन का खतरा भी बना देता है. अगर किसी को किडनी स्टोन की समस्या है तो उसे दिनभर में कम से कम 3 लीटर पानी पीना चाहिए. इससे स्टोन यूरिन के जरिए बाहर आ सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, करीब 80 प्रतिशत लोगों का किडनी स्टोन पानी और फ्लूड से पेशाब के रास्ते बाहर आ जाता है. इसलिए किडनी स्टोन के मरीज पानी पीने से परहेज न करें. हालांकि, जबरदस्ती पानी पीने से भी बचना चाहिए. थोड़ा-थोड़ा कर पानी पी सकते हैं.

पानी पीने के फायदे

1. गर्मियों में पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर फ्रेश और एक्टिव रहता है.

2. पानी ब्रेन फंक्शन को मेंटेन रखने का काम करता है और सिरदर्द की समस्या दूर करने में मदद करता है.

3. कब्ज की समस्या है तो पानी पीना फायदेमंद हो सकता है. पानी पीने से डाइजेशन सिस्टम बेहतर होता है.

4. पर्याप्त पानी पीना फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए बेहतर हो सकता है.

Comments

Popular posts from this blog

किशोरावस्था क्या है? What is adolescence?

कम उम्र में पीरियड्स? होना

First pireod पहला पीरियड कैसा होता है: सभी संकेत