​बच्‍चों की हाइट बढ़ाने के तरीके Ways to increase the height of children

Image
बच्चों की हाइट नहीं बढ़ने के कारण / बच्चों की हाइट बढ़ाने के नेचुरल तरीके Reasons for children not growing in height / Natural ways to increase children's height लड़के और लड़कियों की लंबाई किस उम्र तक बढ़ती है? Till what age do boys and girls grow in height? आज के समय में हर कोई अच्छी हाइट पाना चाहता है, क्योंकि लंबाई न केवल व्यक्तित्व को आकर्षक बनाती है, बल्कि आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है। यहां जानिए, लड़के और लड़कियों की लंबाई कब तक बढ़ती है? जन्म के बाद बच्चों के सही विकास की जिम्मेदारी माता-पिता की होती है। किसी भी बच्चे की शारीरिक संरचना कैसे होगी यह पूरी तरह से माता-पिता पर निर्भर करता है। अक्‍सर पेरेंट्स शिकायत करते हैं कि उनके बच्‍चे की हाइट नहीं बढ़ रही है या अपने साथ के बच्‍चों के मुकाबले उनके बच्‍चे की हाइट कम है। आजकल तो बच्‍चों की हाइट न बढ़नी या कम बढ़ने की प्रॉब्‍लम ज्‍यादा देखी जा रही है। कम हाइट होने की वजह से बच्‍चों के आत्‍मविश्‍वास में कमी आती है और वो लोगों के सामने जाने से भी कतराने लगते हैं। बच्‍चों के सही मानसिक विकास के लिए उचित शारीरिक विकास होना भी जरूरी ह...

जीवन में शारीरिक फिटनेस का क्या महत्व है? – What is the importance of physical fitness in life

 जीवन में शारीरिक फिटनेस का क्या महत्व है? – What is the importance of physical fitness in life


हेलो दोस्तों वर्तमान समय में फिट रहना बेहद जरूरी है। अगर आप अपने शरीर को फिट नहीं रखेंगे उसका ध्यान नहीं रखेंगे तो आगे चलकर आपको धीरे-धीरे कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जो काफी ज्यादा बुरा है। लोग जिम जाने को ही फिटनेस समझते हैं जबकि ऐसा नहीं है फिटनेस के कई अलग-अलग आयाम है अलग-अलग तरीके हैं अलग-अलग परिभाषा है तो आज हम इसी के बारे में इस आर्टिकल में बात करेंगे।

हैलो फ्रेंड्स!

मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन }

मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें।

आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि।

जीवन में शारीरिक फिटनेस का क्या महत्व है, इस टॉपिक पर आज का आर्टिकल होने वाला है तो चलिए इसे विस्तार से शुरू करते हैं।

फिटनेस का अर्थ क्या है?

फिटनेस का अर्थ सिर्फ जिम जाना नहीं बड़े-बड़े डंबल उठाना नहीं है फिटनेस का अर्थ है एक ऐसी अवस्था से जहां आप अपने दैनिक जीवन के कामों को बिना थकान के या बिना किसी तनाव के करते हैं इसे ही फिटनेस कहा जाता है। इसकी परिभाषा अलग-अलग हो सकती है ऐसा मुझे लगता है यह मेरी परिभाषा है।

फिटनेस क्या है?

एक ऐसी अवस्था है जो कि शारीरिक और भौतिक दोनों हो सकती है अगर हम शारीरिक रूप से हर काम को करने में सक्षम है पर भौतिक रूप से हम काम करने पर सक्षम नहीं है तो हम फिटनेस नहीं कहलायेंगे। फिटनेस वह है जहां पर हमारा शरीर शारीरिक और भौतिक रूप से बैलेंस बनाता है और हम अपने जीवन में एक संतुलन स्थापित करते हैं।

फिटनेस के घटक क्या है?

शारीरिक फिटनेस के दो घटक होते हैं एक होता है फिजिकल फिटनेस एक होता है मेंटल फिटनेस। फिजिकल फिटनेस के अंदर हम अपने जो संपूर्ण बॉडी है उस पर ध्यान देते हैं जैसे कि हमारा वजन क्या है हमें कोई बीमारी तो नहीं है हम कोई काम करने में सक्षम है कि नहीं, इसे हम फिजिकल फिटनेस कहते हैं।

जो मेंटल फिटनेस होता है वह यह होता जैसे कि हम कोई तनाव में तो नहीं है हमें कोई डिप्रेशन तो नहीं है हमें कोई ऐसी मानसिक बीमारी तो नहीं है जो कि हमारे शरीर को अंदर खाए जा रही है यह होता है मेंटल फिटनेस इस बात का ध्यान रखें जरूर रखे।

शारीरिक फिटनेस का महत्व

शारीरिक फिटनेस के बहुत सारे महत्व है क्योंकि जो हमारा फिजिकल शरीर है वही हर काम को करने में ज्यादा सक्षम होता है क्योंकि हर काम करने में हमें इन्हीं की जरूरत होती है। इसलिए शारीरिक फिटनेस रखना सेहत के लिए बेहद जरूरी है। मानसिक भी रखना जरूरी है परंतु शारीरिक का ज्यादा महत्व है।

क्योंकि जब हम शारीरिक फिटनेस को महत्व नहीं देते है तब धीरे-धीरे हमारी बॉडी कई तरीके से काम करना बंद कर देती है उसमें नई-नई बीमारी शुरू हो जाती है जिससे कि कई समस्याएं हमारे जीवन में शुरू हो जाती है। इसीलिए शारीरिक फिटनेस को नजरअंदाज न करें।

शारीरिक फिटनेस के फायदे

1. शारीरिक फिटनेस से आपका वजन नियंत्रण में रहता है।

2.इससे कई सारी पाचन संबंधी समस्याएं का नाश होता है।

3.आप कई सारे कामों को बिना थके करने में सक्षम होते हैं।

4.बढ़ती उम्र में भी आपका शरीर जवान रहता है।

5.कई तरह की भयंकर बीमारियों से आपका शरीर बचा रहता है।

6.हमारी लर्न कैपेसिटी इंप्रूव होती है।

7. हमारा हृदय हमेशा सही तरीके से काम करता है।

8.शरीर में रक्त परिसंचरण तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है।

9.हमारे शरीर की इम्यून सिस्टम बढ़ती है जिससे कि हम कई सारे रोगों से दूर रहते हैं।

10.असमय बाल नहीं पकते, चेहरे पर हमेशा एक तेज रहता है और कई तरह की स्किन बीमारियों से भी हम बचे रहते हैं।

मानसिक फिटनेस का महत्व

मानसिक फिटनेस सेहत के लिए भी बेहद जरूरी है क्योंकि मानसिक फिटनेस सबसे ज्यादा पॉवरफुल होता है। अगर आप शारीरिक रूप से तंदुरुस्त है लेकिन आप मन से ठीक नहीं है तो आप बिल्कुल भी ठीक नहीं रहेंगे। इस कारण से जीवन सम्पूर्ण नष्ट हो जाता है।

मानसिक फिटनेस के फायदे

1. मानसिक फिटनेस से हम तनाव से दूर रहते हैं।

2.किसी भी तरह का डिप्रेशन हमें जल्दी से नहीं होता है।

3.हम जल्दी से इमोशनल नहीं होते हैं एवं कोई भी डिसीजन हम जल्दी से नहीं लेते है।

4. हमारा जो ब्रेन हेल्थ है वह सही रहता है।

5.हमारा नर्वस सिस्टम सही तरीके से काम करता है।

6. मन शांत रहता है काम के प्रति जो फोकस से वह बढ़ता है।

7.मन में स्थिरता आती है और जो चंचलता है वह धीरे-धीरे कम होती है।

शारीरिक फिटनेस के उपाय

1. रोजाना सुबह सुबह घूमने जाए या फिर शाम को भी आप घूमने जा सकते हैं।

2. अपने जीवन में योग को जरूर शामिल करें क्योंकि यह हमारे मानसिक फिटनेस को बनाए रखने में हमारी बहुत हेल्प करता है।

3. खाना सही टाइम पर खाए, खाना खाते समय हमेशा भोजन पर ध्यान रखें अन्य चीजों पर ध्यान ना लगाएं।

4. अगर आप जिम नहीं जाते हैं तो घर पर ही एक एक्सरसाइज का रूटीन बनाये और उस वक्त एक्सरसाइज जरूर करें।

5. नियमित रूप से जितनी आवश्यकता है उतना पानी जरूर पीए इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें।

6. छोटे-छोटे बातों पर तनाव ना ले अगर आप डिप्रेशन से गुजर रहे हैं तो प्लीज मेडिटेशन करें अपने दोस्तों से परिवार से बात करें यह बेहद जरूरी है।

7. हमेशा मन में भविष्य की चिंता ना करें वर्तमान को देखें वर्तमान में जो हो रहा है उसी में खुश रहने का प्रयास करें परंतु हमेशा मेहनत एवं कार्य करते रहें।

8. गुस्से को कंट्रोल में रखें गुस्सा हमारी सेहत का बहुत बड़ा एक शत्रु है इसे शांत एवं कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी होता है।

9. हमेशा पॉजिटिव सोचे नेगेटिविटी से दूर रहें क्योंकि पॉजिटिविटी हमारे शरीर में सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है जिससे कि हमारा मानसिक एवं शारीरिक फिटनेस से वह बना रहता है।

10. बहुत देर तक टीवी या मोबाइल ना चलाएं देर रात को तो मोबाइल बिल्कुल ना चलाएं क्योंकि इससे कई तरह की मानसिक बीमारियां और शारीरिक बीमारियां आपको हो सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

किशोरावस्था क्या है? What is adolescence?

प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (PMS) कारण लक्षण इलाज। Premenstrual syndrome (PMS) causes, symptoms, and treatment

First pireod पहला पीरियड कैसा होता है: सभी संकेत