सिर के पिछले हिस्से में दर्द: लक्षण, कारण और उपचार Pain in the back of the head: symptoms, causes, and treatment
- Get link
- X
- Other Apps
सिर के पिछले हिस्से में दर्द के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें क्यों खतरनाक है इसे नजरअंदाज करना
सिर दर्द आजकल की एक सामान्य समस्या बन गई है। हर उम्र के लोग इसका सामना कर रहे हैं। सिर के पिछले हिस्से में दर्द होने के कई कारण होते हैं।
हैलो फ्रेंड्स!
मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन }
मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें। तो अगर आपको मेरा लेख ( आर्टिकल ) अच्छा लगे तो फॉलो जरूर करें।
आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि।
आजकल अधिकतर लोग सिर दर्द की समस्या का सामना कर रहे हैं। सिर दर्द छोटी उम्र से लेकर अधिक उम्र तक के लोगों को परेशान करता है। वैसे तो सिर में दर्द, माथे में दर्द, कनपटी में दर्द या फिर पूरे सिर में कही भी दर्द हो जाता है। यानी सिर दर्द कई तरह का होता है। लेकिन आज हम बात कर रहे हैं, सिर के पिछले हिस्से में होने वाले दर्द के बारे में
नींद पूरी न हो पाना, आंखें कमजोर होना, स्ट्रेस या तनाव में रहना, अधिक शोर में रहना सामान्य सिर दर्द का कारण होता है। लेकिन अगर आप बार-बार सिर के पिछले हिस्से में होने वाले दर्द से परेशान हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें। क्योंकि सिर के पिछले हिस्से में होने वाले दर्द के पीछे कई गंभीर कारण हो सकते हैं।
क्लस्टर सिरदर्द :- क्लस्टर सिरदर्द अलग-अलग पैटर्न में हो सकता है। कई बार क्लस्टर सिरदर्द दिन में कई बार हो जाता है, तो कुछ स्थिति में किसी विशेष समय पर ही यह दर्द उठता है। यह सिरदर्द कुछ महीने के अंतराल में भी हो सकता है। क्लस्टर सिर दर्द आंख के आस-पास के हिस्से, कनपटी या फिर सिर के पिछले हिस्से में हो सकता है। क्लस्टर सिरदर्द में अधिकतर लोग सिर के पीछे वाले हिस्से में दर्द का अनुभव करते हैं।
तनाव सिरदर्द :- जब कोई व्यक्ति लगातार लंबे समय तनाव, स्ट्रेस में रहता है, तो वह तनाव सिरदर्द का अनुभव कर सकता है। आजकल लोगों में तनाव सिरदर्द के मामले बढ़ते जा रहे हैं। तनाव सिरदर्द में सिर के पिछले हिस्से में दर्द होता है। इसके अलावा यह गर्दन में दर्द का भी कारण बनता है। इसके अलावा लंबे समय तक मोबाइल चलाना, झुककर बैठे रहना भी तनाव सिरदर्द का कारण होता है। इसमें गर्दन और कंधे में भी दर्द हो सकता है। इस तरह के सिरदर्द में मांसपेशियों में तनाव पैदा होता है।
साइनसाइटिस :- वैसे तो साइनसाइटिस का दर्द माथे पर होता है। लेकिन साइनस की समस्या बढ़ने या सूजन आने पर रोगी को सिर के पिछले हिस्से में भी दर्द होने लगता है। दरअसल, इस दौरान व्यक्ति को सांस लेने के लिए अधिक जोर लगाना पड़ता है। इस दौरान सिर दर्द होने लगता है। यह दर्द सिर के पीछे, माथे, नाक के आस-पास महसूस किया जा सकता है।
ऑक्सीपिटल नेयुरेल्जिया :- यह दर्द सिर के ऑक्सीपिटल नर्व्स से संबंधित होता है। यह दर्द बेहद पीड़ादायक होता है। इस स्थिति में सिर के पिछले हिस्से में दर्द उठता है। यह दर्द आंखों तक महसूस हो सकता है। इसलिए इस दर्द के महसूस होने पर आपको तुरंत डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।
लिम्फ नोड्स में सूजन :- लिम्फ नोड्स में सूजन के वजह से भी सिर के पिछले हिस्से में दर्द हो सकता है। दरअसल, कान के पीछे लिम्फ नोड होते हैं, जब ये नोड्स सूज जाते हैं तो दर्द का अहसास होता है। यह दर्द काफी कष्टदायक होता है।
वर्टिब्रल आर्टरी डाईसेक्शन :- वर्टिबल आर्टरी गर्दन की मुख्य आर्टरी होती है। जब इस आर्टरी पर दबाव पड़ता है, तो दर्द का अनुभव होता है। यह दर्द सिर के पिछले हिस्से के दर्द का कारण भी बन सकता है। धीरे-धीरे यह सिर से पीछे हिस्से से होते हुए जबड़े तक आता है।
परामर्श
अगर आप भी किसी तरह के सिर दर्द से परेशान हैं, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। क्योंकि सिर दर्द सामान्य से लेकर गंभीर तक हो सकते हैं। कुछ दिनों तक लगातार सिर के पीछे हिस्से में दर्द होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
मानव मस्तिष्क को विश्व में सबसे प्रभावशाली सोच मशीन के रूप में माना जाता है। मानव मस्तिष्क स्मृति एक बाइनरी, चालू या बंद के रूप में सरल नहीं है। यह सिग्नल प्राप्त करने और भेजने वाले सिनेप्स को प्रोत्साहित करने की एक जटिल, परस्पर संबंधित श्रृंखला है। जैसे-जैसे हम और अधिक खोजते हैं, इसकी शक्ति और क्षमता समझने और देखने के लिए आश्चर्यजनक हो जाती है।
अगर आपको मस्तिष्क में इन्फेक्शन से जुड़े या ऊपर दिए गए लक्षण अक्सर आप नोटिस करते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। इसका समय पर उपचार बहुत जरूरी है।
अगर आपको मस्तिष्क (Brain) में किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए।और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए
कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें
शारीरिक परिवर्तन / मानसिक परिवर्तन / व्यवहार में परिवर्तन या किसी भी प्रकार की कोई भी शारीरिक समस्या हो रही है; तो तुरंत डॉक्टर से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।
किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का उपयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
यह एक सामान्य जानकारी है अगर आपको मस्तिष्क (Brain) से जुड़ी किसी भी तरह का कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment