​बच्‍चों की हाइट बढ़ाने के तरीके Ways to increase the height of children

Image
बच्चों की हाइट नहीं बढ़ने के कारण / बच्चों की हाइट बढ़ाने के नेचुरल तरीके Reasons for children not growing in height / Natural ways to increase children's height लड़के और लड़कियों की लंबाई किस उम्र तक बढ़ती है? Till what age do boys and girls grow in height? आज के समय में हर कोई अच्छी हाइट पाना चाहता है, क्योंकि लंबाई न केवल व्यक्तित्व को आकर्षक बनाती है, बल्कि आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है। यहां जानिए, लड़के और लड़कियों की लंबाई कब तक बढ़ती है? जन्म के बाद बच्चों के सही विकास की जिम्मेदारी माता-पिता की होती है। किसी भी बच्चे की शारीरिक संरचना कैसे होगी यह पूरी तरह से माता-पिता पर निर्भर करता है। अक्‍सर पेरेंट्स शिकायत करते हैं कि उनके बच्‍चे की हाइट नहीं बढ़ रही है या अपने साथ के बच्‍चों के मुकाबले उनके बच्‍चे की हाइट कम है। आजकल तो बच्‍चों की हाइट न बढ़नी या कम बढ़ने की प्रॉब्‍लम ज्‍यादा देखी जा रही है। कम हाइट होने की वजह से बच्‍चों के आत्‍मविश्‍वास में कमी आती है और वो लोगों के सामने जाने से भी कतराने लगते हैं। बच्‍चों के सही मानसिक विकास के लिए उचित शारीरिक विकास होना भी जरूरी ह...

सेक्स के बाद पेट में दर्द क्यों होता है Why does the stomach hurt after sex?

सेक्स के बाद पेट में दर्द क्यों होता है? कैसे बचे इससे ? Why does stomach ache after sex? How can I avoid it?

कई महिलाओं को शारीरिक संबंध बनाने के बाद योनि में दर्द होना तथा पेट के निचले हिस्से में दर्द होना जैसे समस्याएं होने लगती है; जो कुछ ही समय में अपने आप ठीक हो जाती हैं। जाहिर है, शारीरिक संबंध बनाने के बाद थोड़ा आराम करते हैं; तो पेट में दर्द होने की यह समस्या अपने आप ठीक हो जाती हैं।

लेकिन, कई बार पेट में दर्द की समस्या बढ़ जाती है और महिलाओं को असहजता महसूस होने लगती हैं। शारीरिक संबंध बनाने के बाद पेट में हो रहे दर्द को महिलाएं एक आम समस्या समझ कर नजरअंदाज कर देती है। लेकिन, ऐसा करना गलत होता है।

हैलो फ्रेंड्स!

मैं { DR MD GYASUDDIN } { डॉक्टर मोहम्मद ग्यासुद्दीन }

मैं आप लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां इस लेख (आर्टिकल) के जरिये देता हूं। मेरे इस पोस्ट से आपको कुछ मदद मिले यही मेरा लक्ष्य है हमारा उद्देश्य है कि आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिले और अगर आप या आपका कोई करीबी इस स्थिति से गुजर रहा है, तो आप बेहतर तरीके से इसका सामना कर सकें। 

आइए जानते हैं, क्या, क्यों, कैसे होता है। कारण, लक्षण और उपचार के बारे में इत्यादि।

क्या सच में सेक्स के बाद पेट में दर्द हो सकता है ? Can you really have stomach pain after sex?

शारीरिक संबंध बनाने की प्रक्रिया ही कुछ ऐसी होती है; जिसको करने के बाद महिलाओं के पेट के हिस्से में दर्द का अनुभव हो सकता है। जरूरी नहीं; कि हर महिला को शारीरिक संबंध बनाने के बाद पेट दर्द हो। लेकिन, आमतौर पर शारीरिक संबंध बनाने के बाद महिलाओं को पेट में दर्द हो सकता है और यह समस्या काफी आम है।

वैसे देखा जाए; तो सेक्स एक तरह की एक्सरसाइज है; जिसको करने के बाद थोड़ा थकावट महसूस करते हैं। इसीलिए, आमतौर पर शारीरिक संबंध बनाने के बाद थकावट महसूस होती है और आराम करने का मन करता है।

इस परिस्थिति के दौरान महिलाओं के पेट के निचले हिस्से में दर्द होना, योनि के हिस्से में दर्द होना, कमर दर्द होना जैसी समस्याएं देखी जा सकती है; जो कुछ समय बाद और आराम करने के बाद अपने आप ठीक हो जाता हैं। लेकिन, अगर आपको शारीरिक संबंध बनाने के बाद लंबे समय तक पेट में दर्द का अनुभव हो रहा है; तो तुरंत किसी डॉक्टर से सलाह लेना उचित होता है।

सेक्स करने के बाद पेट में दर्द होने का कारण Causes of stomach pain after sex

  1. एंडोमेट्रियोसिस :- Endometriosis :- महिलाओं में आजकल एंडोमेट्रियोसिस की समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। इस समस्या की वजह से महिलाओं को शारीरिक संबंध बनाने के बाद पेट में और योनि के हिस्से में दर्द का अनुभव होता है। दरअसल, यह स्थिति तब उत्पन्न होती है; जब महिलाओं के गर्भाशय में मौजूद पतली दीवार या लाइनिंग गर्भाशय के बाहर तक फैलने लगती है। कभी-कभी यह लाइनिंग बढ़कर फैलोपियन ट्यूब और ओवरी तक फैल जाती है। अगर मासिक धर्म के दौरान यह पतली दीवार शरीर से बाहर नहीं निकल पाता है; तब वह शरीर के अंदर ही रह जाता है और एंडोमेट्रियोसिस का कारण बनता है। कई महिलाओं को एंडोमेट्रियोसिस की यह स्थिति होने की वजह से मासिक धर्म अनियमितता भी देखने को मिलती है और शारीरिक संबंध बनाने के बाद पेट के निचले हिस्से में दर्द का अनुभव होता है।
  2. सेक्स पोजीशन :- Sex Position :- कई बार सेक्स करते समय सेक्स पोजिशन गलत होने की वजह से भी महिलाओं के पेट में दर्द का अनुभव हो सकता है। कुछ सेक्सपोजिशन ऐसी होती है; जो सीधा योनि में डीप पेनिट्रेशन का कारण बनती है; जिसके तहत महिलाओं को सेक्स करने के बाद पेट में दर्द हो सकता है। सेक्सपोजिशन की वजह से अगर महिलाओं को पेट के निचले हिस्से में दर्द का अनुभव हो रहा है; तो आप अपने पार्टनर से चर्चा करके सेक्सपोजिशन को चेंज भी कर सकती है।
  3. योनि का इन्फेक्शन :- Vaginal Infection :- कई बार महिलाओं को किसी कारणों की वजह से योनि के इन्फेक्शन की संभावनाएं बनी रहती है। ऐसे में, महिलाओं को सेक्स करने के बाद पेट में दर्द का अनुभव होता है। योनि में इन्फेक्शन के साथ-साथ, अगर महिलाओं को सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिसीसिस का भी संक्रमण हुआ है; तो सेक्स करने के बाद महिलाओं के योनि और पेट में दर्द होता है। इस समस्या पर वक्त रहते इलाज ना किया जाए और इसको नजरअंदाज किया जाए; तो यह इंफेक्शन योनि से होते हुए गर्भाशय, ओवरी और फैलोपियन ट्यूब तक फैलने की संभावना बनी रहती है।
  4. ओवेरियन सिस्ट :- Ovarian Cysts :- ओवेरियन सिस्ट यानी अंडाशय में बनने वाली गांठ आजकल महिलाओं में काफी आम समस्या हो गई है। ओवेरियन सिस्ट एक तरल पदार्थ से भरी हुई गांठ होती हैं; जिस के लक्षण लगभग ना के बराबर हो सकते हैं। ओवेरियन सिस्ट एक ऐसी स्थिति होती है जो कुछ ही दिनों में अपने आप गल जाती है या घूल जाती हैं और कई बार इसे ट्रीटमेंट की भी जरूरत नहीं पड़ती है। ओवेरियन सिस्ट कई बार इमरजेंसी की स्थिति का कारण भी बन सकता है और तुरंत सर्जरी करवा कर इसे निकालना पड़ता है। ओवेरियन सिस्ट की वजह से भी सेक्स करने के बाद महिलाओं के योनि में तथा पेट के निचले हिस्से में दर्द का अनुभव हो सकता है।
  5. यूटरीन फाइब्रॉयड :- Uterine Fibroids :- महिलाओं को यूटरीन फाइब्रॉयड की समस्या यह एक ऐसी स्थिति है; जो नॉन कैंसरस होती है और यह फाइब्रॉएड गर्भाशय के अंदर या ऊपरी हिस्से में बनता है। गर्भाशय में होने वाली इस फाइब्रॉयड की वजह से महिलाओं को सेक्स के बाद पेट में और योनि में दर्द का अनुभव होता है। पेट में दर्द होने के साथ-साथ, फाइब्रॉइड की वजह से महिलाओं को कई अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। जैसे; पीठ में दर्द होना, कब्ज की समस्या आदि।
  6. योनि का सूखापन :- Vaginal dryness :- योनि में सूखापन आने के कई कारण मौजूद होते हैं। जैसे; मेनोपॉज, डिलीवरी के बाद एस्ट्रोजन हार्मोन की लेवल कम होना, गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करना आदि। इन सभी कारणों की वजह से योनि में मौजूद प्राकृतिक तरल पदार्थ; जो लुब्रिकेंट की तरह काम करते हैं; उनमें भी गिरावट आ जाती है और योनि में सूखापन देखा जाता है। योनि में ड्राइनेस की वजह से भी महिलाओं को सेक्स करने के बाद योनि और पेट के निचले हिस्से में दर्द का अनुभव होता है।

सेक्स करने के बाद पेट दर्द से छुटकारा कैसे पाएं ? How to get rid of stomach pain after sex?

सेक्स करने के बाद अगर महिलाओं को पेट में दर्द की समस्या हो रही है; तो वह निम्न उपाय अपना सकती हैं।

  1. फोर प्ले :- Foreplay :- शारीरिक संबंध बनाने की प्रक्रिया में फोरप्ले और योन गतिविधियां बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अगर आप बिना दर्द के लंबे समय तक संभोग का आनंद लेना चाहते हैं; तो इसके लिए आपको फोरप्ले यानी यौन गतिविधियों को उचित तरीके से करना बहुत ही आवश्यक होता है। फोरप्ले के जरिए महिलाएं अधिक उत्तेजित होती है; जिसकी वजह से योनि में आया सूखापन कम होने में मदद मिलती है और योनि में मौजूद प्राकृतिक लुब्रिकेंट का स्त्राव होता है और सेक्स सहजता से किया जा सकता है। सेक्स अगर सहजता के साथ किया जाए; तो योनि में तथा पेट के निचले हिस्से में दर्द होने की संभावनाएं कम हो जाती है।
  2. सेक्स पोजिशन :- Sex Positions :- सही तरीके की सेक्स पोजीशन का चयन करने से भी सेक्स के दौरान या बाद में होने वाली ऐठन और दर्द से छुटकारा मिलने में काफी हद तक मदद मिल पाती है। गलत तरीके से अगर सेक्सपोजिशन अपनाई जाए; तो महिलाओं को दिक्कत का सामना करना पड़ता है और पेट में दर्द का अनुभव होता है। इसलिए, सेक्सपोजिशन के बारे में अपने मेल पार्टनर के साथ चर्चा करें और एक अच्छे सेक्सपोजिशन का चयन करें; ताकि महिलाओं को सेक्स करने के बाद पेट दर्द से छुटकारा मिल सके।
  3. लुब्रीकेंट :- Lubricants :- अगर किसी कारणवश महिलाओं को योनि में ड्राइनेस की समस्या हो रही है; तो वह सेक्स करने के दौरान किसी उचित तरह के लोग रिकेंट का इस्तेमाल कर सकती हैं। सिलिकॉन वाले लुब्रिकेंट एक अच्छा विकल्प साबित होते हैं; जिनका इस्तेमाल करके महिलाएं सेक्स को सहजता से करने में सफल हो पाती है। लेकिन, ध्यान रहे अगर कंडोम का इस्तेमाल करके सेक्स किया जा रहा है; तो बेबी ऑयल तथा पेट्रोलियम जेली का लुब्रिकेंट की तरह इस्तेमाल ना करें।

संभोग का सही समय right time for intercourse

अगर महिलाओं को सेक्स करने के बाद पेट में दर्द का अनुभव हो रहा है; तो बेझिझक होकर अपने मेल पार्टनर को बताना चाहिए।

दोनों पार्टनर्स सेक्स के लिए ऐसा सही समय चुने; जिस वक्त वह किसी शारीरिक एवं मानसिक तनाव से ना गुजर रहे हो। इसीलिए, अगर आपके पेट में दर्द हो रहा है; तो अपने मेल पार्टनर के साथ यह बात शेयर कीजिए और संभोग का सही समय तय कीजिए; जिससे आपको सेक्स करने के बाद पेट के निचले हिस्से में हो रहे दर्द से छुटकारा मिल सकता हैं।

पेट में हो रहे दर्द से बचने के लिए सेक्स किस तरीके से करें और किस पोजीशन में करे How to have sex and in which position to avoid stomach pain

सेक्स करने के बाद कई महिलाओं को पेट में दर्द महसूस होता है; ऐसे में वह किस प्रकार की सेक्स पोजीशन ट्राई कर सकती हैं और पेट दर्द से छुटकारा पा सकती हैं।

  1. वूमेन ऑन टॉप :- Woman on Top :- यह एक ऐसी सेक्सपोजिशन होती है; जिसमें महिलाएं पूरी तरीके से सेक्स का आनंद उठाते हैं और उनके पेट दर्द से भी उन्हें छुटकारा मिल सकता है। वूमेन ऑन द टॉप की सेक्स पोजीशन के तहत महिलाएं लिंग को योनि में कितना डीप पेनिट्रेट करना है; इसका नियंत्रण अपने हाथ में रख सकती है। इसी वजह से इस पोजीशन में किया गया सेक्स महिलाओं को न सिर्फ पूरी तरीके से संतुष्ट करता है; बल्कि उनके पेट दर्द से भी उन्हें छुटकारा मिलता है।
  2. स्पूनिंग :- Spooning :- इस सेक्सपोजिशन के तहत महिलाओं के पेट पर कोई भी दबाव नहीं पड़ता है; जिसकी वजह से वह उचित तरीके से सेक्स का आनंद ले पाती है और उनके पेट में सेक्स करने के बाद किसी भी प्रकार का दर्द होने की संभावना लगभग ना के बराबर होती है। सेक्स करने के बाद पेट में हो रहे दर्द से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं इस पोजीशन को जरूर ट्राई करें।
  3. लोटस सेक्स पोजिशन :- Lotus Sex Position :- यह सेक्सपोजिशन महिलाओं के लिए बहुत ही आरामदायक मानी जाती है। इस सेक्सपोजिशन के तहत पुरुष क्रॉस लेग पोजीशन में बैठता है और महिला उसकी गोदी में बैठती है। इस सेक्सपोजिशन को अपनाने से महिलाओं के पेट के हिस्से में कोई भी दबाव नहीं पड़ता है; जिसकी वजह से उनके पेट में दर्द होने की संभावना ना के बराबर होती है। यह बहुत ही आरामदायक सेक्स पोजिशन होती है; जिसमें कपल धीरे-धीरे मूव करते हुए सेक्स का आनंद उठाते हैं।

सेक्स के बाद पेट के निचले हिस्से में दर्द होने पर क्या करें ? What to do if you have lower abdominal pain after sex?

सेक्स के बाद पेट के निचले हिस्से में दर्द होने पर निम्नलिखित उपाय अपनाया जा सकते हैं।

  1. गर्म पानी :- Warm water :- अगर महिलाओं को सेक्स करने के बाद पेट के निचले हिस्से में अधिक दर्द का अनुभव हो रहा है; तो उन्हें तुरंत गर्म पानी से नहा लेना चाहिए। गर्म पानी से नहाने के बाद महिलाओं की मांसपेशियों की ऐंठन और पेट के निचले हिस्से में हो रहे दर्द भी कम होने में मदद मिल पाती है।
  2. हीटिंग पैड :- Heating Pads :- महिलाओं को सेक्स करने के बाद पेट के निचले हिस्से में दर्द का अनुभव हो रहा है; तो वह तुरंत हीटिंग पैड का इस्तेमाल कर सकती हैं। हिटिंग पैड का इस्तेमाल करने के बाद महिलाओं के पेट की मांसपेशियां रिलैक्स होने में मदद मिल पाती है और दर्द कम होने में भी सहायता मिलती है।
  3. मेडिसिन :- Medicine :- गर्म पानी और हीटिंग पैड का इस्तेमाल करने के बाद भी अगर महिलाओं का पेट का दर्द ठीक नहीं हो रहा है; तो वह पेन किलर दवाई का सेवन कर सकती हैं।

अगर महिलाओं को सेक्स करने के बाद बार बार पेट में दर्द होता है, जो लंबे समय तक रहता है; तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या कोई भी परेशानी हो रहा है तो महिलाओं को तुरंत किसी गायनेकोलॉजिस्ट से सलाह लेना चाहिए। हो सकता है, सेक्स करने के बाद में हो रहा यह पेट दर्द किसी अन्य बीमारी का संकेत या लक्षण हो सकता है;

परामर्श :- Consultation

पहली बार शारीरिक सम्बन्ध बनाने मे असहज हो सकता है, लेकिन यह कभी दर्दनाक नहीं होता है। अगर आपको अचानक सेक्स करने से पहले, सेक्स के दौरान या सेक्स के बाद योनि में दर्द होता है तो बिना देरी किए आपको गायनेकोलॉजिस्ट से संपर्क कराना चाहिए। क्योंकि आपके प्रॉब्लम की रोकथाम शुरूआती स्टेज में हि की जा सकती है।

अगर आपको शारीरिक सम्बन्ध बनाने के दौरान किसी भी तरह का कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए।

शारीरिक सम्बन्ध बनाने के बाद कोई भी परेशानी हो रहा है तो कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें

अगर शारीरिक सम्बन्ध बनाने के दौरान या बाद में महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई भी शारीरिक समस्या हो रही है; तो तुरंत डॉक्टर से सलाह ले और अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।

शारीरिक सम्बन्ध बनाते समय कोई भी समस्या होने पर किसी भी दवाई , तेल ,जेली या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले |

शारीरिक सम्बन्ध आपसी मर्ज़ी से बनाने वाला, एक खूबसूरत रिश्ता होता है, जिसमे सभी काम एक दूसरे कि मर्ज़ी से ही होने चाहिए। और हाँ, सेक्स को कभी भी प्यार के ऊपर तरजीह न दें। अगर आप सेक्स कि वजह से, अपने लाइफ पार्टनर, या अपनी गर्लफ्रेंड, या अपने बॉयफ्रेंड को धोखा देते हैं, तो आपको कभी शांति नहीं मिलेगी, और आपको कभी न कभी इसका भुगतान ज़रूर करना पड़ेगा।

अगर लड़कियों या महिलाओं को हर बार सेक्स करते समय खून बहाना या बहुत ज्यादा दर्द होना जारी रहता हैं, तो आपको डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए।

अगर लड़कियों को या महिलाओं को ज्यादा तकलीफ़ होती है तो अपने पुरुष पार्टनर को बोल सकती हैं रुकना हैं या धीरे-धीरे करना हैं और अपनी तकलीफ़ या परेशानी के बारे में बता सकती है। और पुरुषों का भी फर्ज़ है। की अपने महिला पार्टनर का केयर करें। अपने लाइफ पार्टनर की केयर करने से आप दोनों पति पत्नी, लाइफ पार्टनर, प्रेमी जोड़ों में प्यार, रोमांस, रोमांटिक बॉन्डिंग को बेहतर बनाने में बहुत ज्यदा फायदेमंद होता है।

यह एक सामान्य जानकारी है अगर आप किसी भी बीमारी से ग्रसित हैं या कोई भी परेशानी, कारण या लक्षण दिखाइ दे रहे हैं तो इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें या इससे रीलेटेड कोई भी समस्या हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए। और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। और इसका इलाज कराना चाहिए

Comments

Popular posts from this blog

किशोरावस्था क्या है? What is adolescence?

प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (PMS) कारण लक्षण इलाज। Premenstrual syndrome (PMS) causes, symptoms, and treatment

First pireod पहला पीरियड कैसा होता है: सभी संकेत